विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल में 24 नवंबर से मेगा ब्लॉक: 24 ट्रेनें रद, कई का बदला रूट; देखें पूरी लिस्ट

Published: Thu, 17 Sep 2026 09:16 PM (IST)

चक्रधरपुर रेल मंडल के सिनी-राजखरसंवा रेल खंड में 24 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक के कारण ट्रैक बदलने का काम होगा।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. सिनी-राजखरसंवा खंड में 24 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक।

  2. पुराने रेलवे ट्रैक, पटरियों और स्लीपरों को बदलने का काम चलेगा।

  3. जनशताब्दी, इतवारी एक्सप्रेस सहित 24 ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रद।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले सिनी राजखरसंवा रेल खंड में 24 नवंबर से लेकर 15 जनवरी 2027 तक रेल प्रशासन मेगा ब्लाॉक लेकर अप व डाउन रेल लाइन को ट्रैक रिलेइंग ट्रेन (टीआरटी ) की मदद से पुराने रेलवे ट्रैक, पटरियों और स्लीपरों को पूरी तरह बदलने का काम करेगी।

इस वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 24 मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद करने की अधिसूचना पत्र दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक की ओर से उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (सीएचजी) श्रीनिवास सामंत ने जारी कर दिया है।

इसके अलावा रेलवे ने दो एक्सप्रेस ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलाने और दो एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने की घोषणा कर दी है।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 24 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक सिनी-राजखरसंवा-सिनी रेल खंड के बीच हर मंगलवार और शुक्रवार को 5 घंटे 30 मिनट के मेगा ब्लॉक होगा।

ये ट्रेनें इन तिथियों में रहेंगी रद 

  • 24, 27 नवंबर, 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर, 01, 05, 08, 12 और 15 जनवरी 2027 को ट्रेन नंबर 12021/12022 हावड़ा- बड़बिल- हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस।
  • 24, 27 नवंबर, 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर, 01, 05, 08, 12 और 15 जनवरी 2027 को ट्रेन नंबर 18109/18110 टाटानगर- इतवारी- टाटानगर एक्सप्रेस।
  • 23, 27, 30 नवंबर, 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28 दिसंबर, 01, 04, 08, 11 और 15 जनवरी 2027 को ट्रेन नंबर 68127/68125 चाकुलिया - टाटानगर मेमू /टाटानगर - बड़बिल मेमू।
  • 24, 28, नवंबर, 01, 08, 12, 15, 19, 22, 26, 29 दिसंबर, 02, 05, 09, 12 और 16 जनवरी 2027 को ट्रेन नंबर 68126/68128 बड़बिल-टाटानगर मेमू / टाटानगर-चाकुलिया मेमू।
  • 24, 27 नवंबर, 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर, 01, 05, 08, 12 और 15 जनवरी 2027 को ट्रेन नंबर 68003/68004 टाटानगर - गुआ / गुआ - आदित्यपुर मेमू ।
  • 24, 27 नवंबर, 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर, 01, 05, 08, 12 और 15 जनवरी 2027 को ट्रेन नंबर 68044/68004 राउरकेला - टाटानगर - राउरकेला मेमू।
  • 24 नवंबर, 01, 08, 15, 22, 29 दिसंबर, 05 और 12 जनवरी 2027 को ट्रेन नंबर 68019 / 68020 आदित्यपुर-गुआ -आदित्यपुर मेमू ।
  • 27 नवंबर, 04, 11, 18, 25 दिसंबर 01, 08, और 15 जनवरी 2027 को ट्रेन नंबर 68137 टाटानगर - चाईबासा मेमू।
  • 28 नवंबर, 05, 12, 19, 26 दिसंबर 02, 09 और 16 जनवरी 2027 को ट्रेन नंबर 68138 चाईबासा - टाटानगर मेमू।
  • 23, 30 नवंबर, 07, 14, 21, 28 दिसंबर, 04 और 11 जनवरी 2027 को ट्रेन नंबर 12767 हजूर साहिब नान्देड - सांतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 25 नवंबर, 02, 09, 16, 23, 30 दिसंबर, 06 और 13 जनवरी 2027 को ट्रेन नंबर 12768 सांतरागाछी - हजूर साहिब नान्देड सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 21, 28 नवंबर, 05, 12, 19, 26 दिसंबर, 02 और 09 जनवरी 2027 को ट्रेन नंबर 20822 सांतरागाछी - पुणे हमसफर एक्सप्रेस।
  • 23, 30 नवंबर, 07, 14, 21, 28 दिसंबर, 04 और 11 जनवरी 2027 को ट्रेन नंबर 20821 पुणे - सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस।
  • 24 नवंबर, 01, 08, 15, 22, 29 दिसंबर, 05 और 12 जनवरी 2027 को ट्रेन नंबर 22861/ 12872 हावड़ा - कंटाबांजी / जुनागड़ रोड़ - हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस।
  • 27 नवंबर, 04, 11, 18, 25 दिसंबर, 01, 08 और 15 जनवरी 2027 को ट्रेन नंबर 22861/ 22862 हावड़ा - कंटाबांजी - हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस।

ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलेंगी

  • 23, 26, 30 नवंबर, 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31दिसंबर, 04, 07, 11 और 14 जनवरी 2027 को ट्रेन नंबर 18011 हावड़ा - आद्रा - चक्रधरपुर एक्सप्रेस का परिचालन आद्रा स्टेशन तक होगा। इस ट्रेन का परिचालन इन तिथियों में आद्रा से चक्रधरपुर स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
  • 24, 27 नवंबर, 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर, 01, 05, 08, 12 और 15 जनवरी 2027 को ट्रेन नंबर 18012चक्रधरपुर - आद्रा - हावड़ा एक्सप्रेस का परिचालन आद्रा स्टेशन तक होगा। इस ट्रेन का परिचालन इन तिथियों में आद्रा से चक्रधरपुर स्टेशनों के बीच रद रहेगी।

ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी

  • 23, 30 नवंबर, 07, 14, 21, 28 दिसंबर, 04 और 11 जनवरी 2027 को ट्रेन नंबर 18478 योगनगरी ऋषिकेश - पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग इब, झारसुगुडा रोड, संबलपुर सिटी, कटक होते हुए पुरी तक होगा। इस ट्रेन परिचालन इन तिथियों में झारसुगुडा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
  • 26 नवंबर, 03, 10, 17, 24, 31दिसंबर, 07 और 14 जनवरी 2027 को ट्रेन नंबर 13288 आरा - दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग कांड्रा, सिनी होते हुए दुर्ग तक चलेगी। इन तिथियों में यह ट्रेन टाटानगर, गम्हरिया स्टेशन नहीं जाएगी।

यह भी पढ़ें- टाटानगर में 383.78 करोड़ रुपये से बनेगा वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी