विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घाटशिला रेलवे स्टेशन पर 4 एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव, 11 सितंबर से रुकेगी गीतांजलि और आजाद हिंद एक्सप्रेस

Published: Thu, 10 Sep 2026 08:42 AM (IST)

रेल मंत्रालय की स्वीकृति के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे ने घाटशिला स्टेशन पर चार एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की घोषणा ...और पढ़ें

घाटशिला रेलवे स्टेशन पर 4 एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव

घाटशिला रेलवे स्टेशन पर 4 एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव

HighLights

  1. रेल मंत्रालय ने घाटशिला स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को दी स्वीकृति।

  2. चार एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव 11 सितंबर से होगा शुरू।

  3. गीतांजलि और आजाद हिंद एक्सप्रेस भी घाटशिला में रुकेंगी।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। रेल मंत्रालय से स्वीकृति मिलने बाद दक्षिण पूर्व रेलवे ने खड़गपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले घाटशिला रेलवे स्टेशन में चार एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव का समय सारणी जारी कर दिया है ।घाटशिला स्टेशन में इन चार एक्सप्रेस ट्रेनों का एक मिनट का ठहराव 11 सितंबर से अगले आदेश तक शुरू हो जाएगा । 

ये ट्रेनें घाटशिला स्टेशन में रुकेगी

  • 11 सितंबर से ट्रेन नंबर 12959 सीएसएमटी मुंबई - हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस का घाटशिला स्टेशन में होगा ठहराव ।
  • 11 सितंबर से ट्रेन नंबर 12860 हावड़ा-सीएसएमएटी मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस का घाटशिला स्टेशन में ठहराव होगा ।
  • 11 सितंबर से ट्रेन नंबर 12129 पुणे -हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस का घाटशिला स्टेशन में ठहराव होगा ।
  • 11 सितंबर से ट्रेन नंबर 12130 हावड़ा- पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस का घाटशिला स्टेशन में ठहराव होगा ।

यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर मंडल का बड़ा फैसला: टाटानगर की जगह आदित्यपुर स्टेशन से खुलेंगी ये 4 प्रमुख मेमू ट्रेनें

यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली सांतरागाछी-अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन रद, देखें पूरी सूची