तिरंगा यात्रा से भरा देशभक्ति का जज्बा
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : शुक्रवार को चक्रधरपुर नगर में 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर ि
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : शुक्रवार को चक्रधरपुर नगर में 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह ¨सहभूम के सांसद लक्ष्मण गिलुवा, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके पूर्व चक्रधरपुर भगत ¨सह चौक में शहीद भगत ¨सह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने नमन किया गया। देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा में नगर व प्रखंड के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपाइयों ने हाथों में राष्ट्रध्वज, बाइक में छोटे तिरंगे, गले में रिबन बांध बाइक रैली में हिस्सेदारी की। डीजे पर देशभक्ति गीतों के बीच वाहन पर तिरंगे से पेंट किया युवक द्वारा राष्ट्रध्वज का लहराना रैली में शामिल कार्यकर्ताओं के साथ ही देखने वालों में भी देशभक्ति का जज्बा भर दिया। तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपाइयों ने ने राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने वाले गगनभेदी नारे भी लगाए और देश की एकता व अखंडता का अक्षुण्ण रखने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा भगत ¨सह चौक होते पवन चौक, रेलवे फाटक, रेलवे स्टेशन, इतवारी बाजार, प्रभात सिनेमा होते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण किया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रमेंद्र चौहान, नगर अध्यक्ष रुपेश साव, पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक दास, संजय पासवान, मणिकांत पंडित, गुड्डू ¨सह, सूरज यादव, गणेश तांती, जिला परिषद सदस्य रतनलाल बोदरा समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।