विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाईबासा में शिक्षकों का मैत्री क्रिकेट मैच 15 को

By JagranEdited By:
Published: Sat, 10 Nov 2018 05:45 PM (GMT+05:30)

जासं, चाईबासा : 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवस

चाईबासा में शिक्षकों का मैत्री क्रिकेट मैच 15 को
चाईबासा में शिक्षकों का मैत्री क्रिकेट मैच 15 को

जासं, चाईबासा : 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान में पश्चिमी ¨सहभूम के प्राथमिक बनाम मध्य एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है।

उक्त मैच में भाग लेने के लिए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की टीम का चयन बुधवार को बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान में होगा। भाग लेने वाले शिक्षकों को अपने साथ शिक्षक पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। दोनों टीमों का चयन जिला क्रिकेट संघ द्वारा गठित चयन समिति करेगी। चयनित दोनों टीमों के खिलाड़ी 15 नवंबर को सुबह 10 बजे बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर रिपोर्ट करेंगे। जिला शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा आयोजित इस मैच का विधिवत उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक संयुक्त रूप से करेंगे जबकि समापन समारोह में उपायुक्त बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।