विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर निकाली प्रभातफेरी

By JagranEdited By:
Published: Thu, 29 Aug 2019 08:25 PM (IST)

महिला कॉलेज व टाटा कॉलेज चाईबासा में गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर निकाली प्रभातफेरी
राष्ट्रीय खेल दिवस पर निकाली प्रभातफेरी

जागरण संवाददाता, चाईबासा : महिला कॉलेज व टाटा कॉलेज चाईबासा में गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। महिला कॉलेज की प्रभातफेरी का नेतृत्व संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. निवारण महथा ने किया। महिला कॉलेज से लेकर कचहरी चौक तक लंबी कतार में हजारों की संख्या में विशेषकर चाईबासावासियों को कॉलेज की छात्राओं द्वारा खेलो इंडिया, स्वस्थ रहो इंडिया, फिट इंडिया तथा एंड्रॉयड फोन नहीं रखेंगे, पढ़ाई में ध्यान देंगे.. आदि नारों के साथ स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। बाद में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आशा मिश्रा की प्रेरणा से कॉलेज की सभी छात्राओं ने सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री के फिट इंडिया कार्यक्रम में भाग लेकर स्वस्थ रहने और फिट रहकर आगे बढ़ने की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्पित सुमन टोप्पो, सुमन कुमारी, स्मिता ठाकुर, अलका प्रधान, शताब्दी दत्ता, प्रियंका मित्रा, दिव्या शर्मा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित थीं। दूसरी ओर टाटा कॉलेज में प्रभातफेरी व शपथ ग्रहण कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. कस्तूरी बोयपाई के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान टाटा कॉलेज में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या ने कहा कि जबतक हम फिट नहीं रहेंगे तबतक हम स्वस्थ नहीं रहेंगे। इसलिए पहले फिट रहो तो अपने आप स्वस्थ रहोगे। मौके पर बच्चों को स्वस्थ रहने की शपथ दिलाई गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।