विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

1 अक्टूबर से दो एक्सप्रेस ट्रेन सुपरफास्ट बन कर चलेगी

By Edited By:
Published: Thu, 25 Aug 2016 02:47 AM (IST)

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : 1 अक्टूबर से रेलवे के नई समय सारणी में दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन को रेलव

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : 1 अक्टूबर से रेलवे के नई समय सारणी में दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे सूपरफास्ट बना कर चलाएगी। चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सत्यम प्रकाश ने बताया कि रेलवे ने ट्रेन नंबर 18105 व 18106 राउरकेला-भुवनेश्वर इंटर सिटी एक्सप्रेस एवं 18003 व 18004 बिरसा मुंडा झाड़ग्राम-पुरूलिया एक्सप्रेस ट्रेन को सूपरफास्ट बना कर चलाने का निर्णय लिया है। 1 अक्टूबर से इन दोनों ट्रेनों में यात्रियों को सुपरफास्ट किराया देकर सफर करना पड़ेगा। सुपरफास्ट बनने के बाद रेलवे ने राउरकेला-भुवनेश्वर इंटर सिटी एक्सप्रेस का ट्रेन पुराना नंबर बदल कर नया नंबर 22839 व 22840 कर दिया है। वहीं बिरसा मुंडा झाड़ग्राम-पुरूलिया एक्सप्रेस ट्रेन का नया नंबर 22821 व 22822 कर दिया है। ज्ञात हो कि रेलवे ने एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं रेलवे अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेनों को सूपरफास्ट बना कर यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की तैयारी कर ली है।