हेमंत के राज में हर कोई असुरक्षित : ललित
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश सदस्य ललित मोहन गिलुवा ने कहा कि झारखंड राज्य में दुष्कर्म हत्याएं अपहरण की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 08:53 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 08:53 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश सदस्य ललित मोहन गिलुवा ने कहा कि झारखंड राज्य में दुष्कर्म, हत्याएं, अपहरण की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरफ से इसपर लगाम लगाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। पता नहीं मुख्यमंत्री ने खुद उन सभी अपराधियों को पाल रखा है या फिर उनसे निपटने में डर रहे हैं। उनके या उनके परिवार को जान से मारने वाले ईमेल को भेजने वाला भी शायद उनका अपना ही आदमी हो। तभी तो इस मामले में पुलिस को अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के रहने से आम जनता भी सुरक्षित नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें