हाथियों के झुंड ने छह घरों को तोड़ खा गए सारा खाद्यान्न
संवाद सूत्र, बड़बिल : 22 हाथियों के एक समूह ने सोमवार की रात 12 बजे के बाद जोड़ा प्रखंड के
संवाद सूत्र, बड़बिल : 22 हाथियों के एक समूह ने सोमवार की रात 12 बजे के बाद जोड़ा प्रखंड के कोंड्रा, जुबड़ीधर और करणसाही ग्राम में घुसकर व्यापक पैमाने में तोड़फोड़ कर ग्रामीणों को आतंकित किया। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार रात उक्त हाथियों का समूह चंपुआ वन रेंज के जोड़ा और चंपुआ प्रखंड सीमांत होकर पुटगांव होते हुए जुबड़ीधर,अंसैकला ग्राम में वैतरणी नदी पार कर घुसा एवं कोंड्रा, बिलेईपदा होते हुए बिरिकला और डॉडुवान ग्राम में प्रवेश कर गया। इसी क्रम में हाथियों ने उपद्रव मचाते हुए तीन गांवों के छह घरों के बगीचे, चावल, धान नष्ट करने के क्रम में करणसाही के किशन पुरती के तीन कमरे के घर की दीवार तोड़कर धान, चावल खा लिया। कुछ अनाज उठाकर भी ले गए। कोंड्रा ग्राम निवासी पुर्नोऔर जीवन मुंडा के घर को तोड़कर घर में रखे विभिन्न वस्तुओं को नष्ट कर दिया। जुबड़ी धर ग्राम में ग्रामीणों के खाद्यान्न को बर्बाद कर दिया। बिलेईपदा वनपाल परशुराम नायक ने अपने दल एवं विशेष दस्ता के साथ सर्चिंग लाइट, पटाखे बजाते हुए हाथियों के समूह को दोडुवा संरक्षित वन की ओर खदेड़ा।