चुनाव पेज- गिलुवा ने टोंटो प्रखंड के गांवों में मांगा वोट
सिंहभूम सीट से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा ने सोमवार को बड़ाझींकपानी का दौरा कर वोट मांगा। इस क्रम में कहा कि नरेंद्र मोदी ने गरीबों को आवास आयुष्मान जैसी कई योजनाएं दी हैं।
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 08:25 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 06:30 AM (IST)
संस, चाईबासा : सिंहभूम सीट से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा ने सोमवार को बड़ाझींकपानी का दौरा कर वोट मांगा। इस क्रम में कहा कि नरेंद्र मोदी ने गरीबों को आवास, आयुष्मान जैसी कई योजनाएं दी हैं। गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है। शहर के अलावा गांव में भी पक्के घर दिखने लगे हैं। कहा कि उज्ज्वला योजना से महिलाओं की जिंदगी बदल गई है। गिलुवा ने टोंटो प्रखंड के मौदा, हड़िरा, सालीकुटी, पुरनापानी, नीमडीह, राजंका, कोंदवा गांव का दौरा किया। उनके साथ अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी, पूर्व विधायक पुतकर हेंब्रम, चुम्बरू चातोंबा भी थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें