चंपुआ में भाजपा-बीजद ने झोंकी ताकत
संसू बड़बिल 23 अप्रैल को ओडिशा के केंदुझर जिले के चंपुआ विधानसभा में होने वाले चुन
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 08:23 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 08:23 PM (IST)
संसू, बड़बिल : 23 अप्रैल को ओडिशा के केंदुझर जिले के चंपुआ विधानसभा में होने वाले चुनाव में भाजपा व बीजू जनता दल के बीच सीधी लड़ाई के आसार दिख रहे हैं। सिर पर ताज सजाने के लिए दोनों पार्टियों ने अंतिम ताकत झोंक दी है। दोनों पार्टियों के प्रत्याशी ताबड़तोड़ भ्रमण कर रहे हैं। एक दूसरे की कमियों को गिना कर वोट मांग रहे हैं। यहां भाजपा से मुरली मनोहर शर्मा और बीजद से मीनाक्षी महंतो प्रत्याशी हैं। भाजपा प्रत्याशी का दावा है कि दूसरी पार्टी छोड़कर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ आ रहे हैं। वहीं बीजद प्रत्याशी को पूर्व विधायक सनातन महाकुड़ का आशीर्वाद प्राप्त है। देखना है कि इस बार ऊंट किस करवट बैठता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें