यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पश्चिमी सिंहभूम में डायन बिसाही के आरोप में वृद्ध दंपती की हत्या, नदी से बरामद हुआ महिला का शव
पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र में डायन बिसाही के संदेह में एक वृद्ध दंपती की हत्या कर दी ...और पढ़ें

HighLights
- वृद्ध दंपती की डायन बिसाही में हत्या |
- नदी में फेंका शव, कुल्हाड़ी बरामद |
- तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में |
संवाद सूत्र, सोनुवा। पश्चिमी सिंहभूम के सुदूर और नक्सल प्रभावित गुदड़ी थाना क्षेत्र में डायन बिसाही के संदेह में एक वृद्ध दंपती की हत्या कर दोनों का शव नदी में फेंके जाने का सनसनीखेज घटना सामने आया है।
घटना बुधवार की बताई जा रही है, लेकिन वृद्ध दंपती के घर में और कोई सदस्य नहीं होने के कारण घटना की सूचना पुलिस को जल्द नहीं मिला।
गुदड़ी बाजार के पास निर्माणाधीन पुलिया के पास नदी में रविवार को वृद्ध महिला का शव पुलिस ने बरामद किया, जिसके गले और सिर में धारदार हथियार से हमला करने का जख्म है।
महिला का शव नदी में जहां मिला है, उसके पास कुल्हाड़ी भी बरामद हुआ है। मृतक महिला के पति का शव अबतक नहीं बरामद हुआ है और पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है।
एक नाबालिग को किया निरुद्ध और तीन गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह डायन-बिसाही का संदेह या जमीन विवाद हो सकता है। पुलिस ने रविवार को इस हत्याकांड के मामले में एक नाबालिग को निरुद्ध तथा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिसमें कमरगांव निवासी बिरसा बरजो, सेगो बरजो, लोकनाथ बरजो और एक नाबालिग शामिल है। चारों के खिलाफ डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
