Move to Jagran APP

नुक्कड़ नाटक में यजुर सदन प्रथम, ऋग को मिला दूसरा स्थान

दयानंद एंग्लो वैदिक पब्लिक स्कूल गुवा में स्कूली बच्चों की वर्गीकृत चार सदनों ऋग सदन यजुर अथर्व एवं साम सदन के बच्चों के बीच नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 08:27 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:32 AM (IST)
नुक्कड़ नाटक में यजुर सदन प्रथम, ऋग को मिला दूसरा स्थान

संवाद सूत्र, गुवा : दयानंद एंग्लो वैदिक पब्लिक स्कूल गुवा में स्कूली बच्चों की वर्गीकृत चार सदनों, ऋग सदन, यजुर, अथर्व एवं साम सदन के बच्चों के बीच नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर बच्चों की ओर से सामूहिक रूप से अपने-अपने सदनों के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटिका सेफ्टी एवं सफाई को प्रदर्शित किया गया। प्रतियोगिता में यजुर सदन प्रथम, ऋग सदन द्वितीय एवं साम सदन तृतीय घोषित किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने लोगों को यह संदेश दिया कि वर्तमान परिवेश में सफाई की लालिमा को फैलाए रखना अत्यंत आवश्यक है, बिना साफ-सफाई के मनुष्य का स्वस्थ रहना संभव नहीं है। बच्चों ने सुरक्षा के नियमों को भी प्रदर्शित किया एवं संदेश दिया कि सुरक्षित जीवन एक सफल जीवन है। कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका अंग्रेजी शिक्षक सच्चिदानंद त्रिपाठी एवं संगीत शिक्षक योगेंद्र त्रिपाठी ने निभाई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.