विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नववर्ष को ले बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

By JagranEdited By:
Published: Sat, 06 Apr 2019 08:17 PM (IST)

हिदू नव वर्ष आयोजन समिति के तत्वावधान में शनिवार को स्कूली छात्र-छात्राओं ने शहर में प्रभातफेरी निकालकर नव वर्ष मनाया।

नववर्ष को ले बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
नववर्ष को ले बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

संवाद सहयोगी, चाईबासा : हिदू नव वर्ष आयोजन समिति के तत्वावधान में शनिवार को स्कूली छात्र-छात्राओं ने शहर में प्रभातफेरी निकालकर नव वर्ष मनाया। नव वर्ष का बैनर लेकर पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा से छात्र-छात्राओं की प्रभातफेरी निकली। प्रभातफेरी में डीपीएस पब्लिक स्कूल एंड इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी शामिल थे। प्रभातफेरी का नेतृत्व प्राचार्य डॉ. दीपेंद्र प्रसाद साव कर रहे थे। रास्ते में जायंट्स ग्रुप चाईबासा, मारवाड़ी युवा मंच, महावीर मंडल सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने बच्चों के बीच बिस्किट, चॉकलेट, शर्बत व अन्य खाद्य सामग्री वितरित किया। इस दौरान रास्ते भर नव वर्ष को लेकर बच्चों का फूलों से स्वागत किया गया। तत्पश्चात चाईबासा चेंबर पार्क में लगे सरदार बल्लभ भाई पटेल, गांधी मैदान में लगे महात्मा गांधी की तस्वीर पर बच्चों द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके बाद शहीद पार्क में शहीद बेदी पर बच्चों ने फूल अर्पित किया। मौके पर जितेंद्र मदेशिया, प्रताप कटियार, राम अवतार राम रवि, पप्पू पांडेय, पिटू प्रसाद, रामेश्वर विश्वकर्मा, हरकुशल ठाकुर, ज्ञान राय, कौशिक सरकार, दौलत दास, दिलीप साव, विजय राम तुरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं शाम लगभग चार बजे संघ की ओर से शहर में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में संघ कार्यकर्ता खाकी पैंट, सफेद शर्ट, काली टोपी लगाकर शहर में लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दे रहे थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।