409 विद्यालयों के विलय से छात्रों को होगा नुकसान : सन्नी
राज्य की भाजपा सरकार जिले के 409 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों की विलय प्रक्रिया अपनाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं बल्कि जिले के आदिवासी-मूलवासी बच्चों को शिक्षा के मौलिक अधिकार से महरूम करने का षड्यंत्र रच रही है।
जासं, चाईबासा : राज्य की भाजपा सरकार जिले के 409 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों की विलय प्रक्रिया अपनाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं बल्कि जिले के आदिवासी-मूलवासी बच्चों को शिक्षा के मौलिक अधिकार से महरूम करने का षड्यंत्र रच रही है। यह बातें कांग्रेस भवन चाईबासा में आहूत बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी ¨सकू ने कही। सिंकू ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार नहीं चाहती है कि सुदूर गांव में निवास करने वाले बच्चे पढ़-लिखकर देश के सफल नागरिक बनें जबकि कांग्रेस की सरकार ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 बनाकर देश के सभी बच्चों को शिक्षा से आवश्यक रूप से जोड़ने का कानून बनाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार आवश्यक है मगर भाजपा सरकार संविधान प्रदत अधिकार से भी सुदूर गांव के बच्चों को महरूम करने का षड्यंत्र कर रही है। बच्चों को शिक्षा प्राप्त हो सके इसके लिए हम संघर्ष करेंगें। बैठक में जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष सुरेश सवैया, जिला महासचिव राजेन्द्र पूर्ती, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला चेयरमैन अशरफुल होद्दा, फुटपाथ कांग्रेस के जिला चेयरमैन धर्मेंद्र साह, ओबीसी कांग्रेस के जिला वरीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार साव, जिला कांग्रेस कार्यालय सचिव शैली शैलेंद्र ¨सकू, मंझारी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजय बिरुआ, गोइलकेरा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर बहंदा, राजेन्द्र कच्छप, सलीम खान, रामजी शर्मा, सूरा बिरुआ उर्फ रामदेव, सुशील कुमार दास, अरुण पाड़ेया, कृष्णा ¨सकू, संतोष सिन्हा, रघुनाथ गोप और अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।