विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईस्ट कोस्ट रेलवे का फैसला: भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस में 7 से 11 नवंबर के बीच बढ़ेंगे थर्ड एसी कोच

Published: Tue, 03 Nov 2026 07:37 PM (IST)

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी ...और पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली चार राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़े जाने की घोषणा की गई है।

चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली चार राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़े जाने की घोषणा की गई है।

HighLights

  1. ईस्ट कोस्ट रेलवे का त्योहारों पर यात्रियों को तोहफा।

  2. तेजस राजधानी में 7-11 नवंबर तक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच।

  3. भुवनेश्वर-नई दिल्ली रूट पर मिलेगी कंफर्म सीट।

जासं, चक्रधरपुर। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 
 
यात्रियों को आरामदायक यात्रा का लाभ देने के उद्देश्य से चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली चार राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त थर्ड एसी (3rd AC) कोच जोड़े जाने की घोषणा की गई है। 
 
रेलवे की यह विशेष व्यवस्था आगामी 7 नवंबर से 11 नवंबर के बीच अलग-अलग तिथियों में प्रभावी रहेगी। रेलवे के आधिकारिक ब्योरे के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे:
 
  • ट्रेन संख्या 20817 (भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस): यह गाड़ी 7 नवंबर को भुवनेश्वर से प्रस्थान के दौरान एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच के साथ चलेगी। 
  • ट्रेन संख्या 20818 (नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस): यह गाड़ी 8 नवंबर को नई दिल्ली से प्रस्थान के समय अतिरिक्त थर्ड एसी कोच की सुविधा प्रदान करेगी। 
  • ट्रेन संख्या 22823 (भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस): इस ट्रेन में 10 नवंबर को भुवनेश्वर से यात्रा के दौरान अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 
  • ट्रेन संख्या 22824 (नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस): यह गाड़ी 11 नवंबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करते वक्त एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच के साथ संचालित होगी।
 
त्योहारी सीजन के दौरान भुवनेश्वर और नई दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अक्सर सीट न मिलने की समस्या से जूझना पड़ता है। 
 
रेलवे की इस पहल से यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाएगी, जिससे पीक सीजन के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।