Indian Railways: ईस्ट कोस्ट रेलवे में फ्लाईओवर कनेक्टिविटी का काम, चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली ये 6 ट्रेनें रहेंगी रद
ईस्ट कोस्ट रेलवे के बृन्दामल स्टेशन पर फ्लाईओवर कनेक्टिविटी कार्य के कारण 21 से 26 दिसंबर तक चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली छह ट्रेनें रद रहेंगी।

तकनीकी कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशनों से गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।
HighLights
चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली छह ट्रेनें 21-26 दिसंबर तक रद्द।
यात्री यात्रा से पहले रेलवे की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।
जासं, चक्रधरपुर। ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत बृन्दामल स्टेशन पर फ्लाईओवर लाइन की कनेक्टिविटी से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा।
दैनिक यात्रियों को हो सकती है परेशानी
रद रहने वाली ट्रेनों का पूरा विवरण:
- 18125 राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस 21, 24 और 26 दिसंबर
- 18126 पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस 21, 24 और 26 दिसंबर
- 68031 झारसुगुड़ा-संबलपुर मेमू 22 से 26 दिसंबर तक
- 68032 संबलपुर-झारसुगुड़ा मेमू 22 से 26 दिसंबर तक
- 68033 झारसुगुड़ा-संबलपुर मेमू 22 से 26 दिसंबर तक
- 68034 संबलपुर-झारसुगुड़ा मेमू 22 से 26 दिसंबर तक