विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विश्व पृथ्वी दिवस पर टाटा कॉलेज में लगाए गए पौधे

By JagranEdited By:
Published: Mon, 22 Apr 2019 08:51 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 06:56 AM (IST)

विश्व पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर सोमवार को टाटा कॉलेज छात्र संघ की ओर से आदिवासी बाल कल्याण छात्रावास टाटा कॉलेज चाईबासा में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया।

विश्व पृथ्वी दिवस पर टाटा कॉलेज में लगाए गए पौधे
विश्व पृथ्वी दिवस पर टाटा कॉलेज में लगाए गए पौधे

संस, चाईबासा : विश्व पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर सोमवार को टाटा कॉलेज छात्र संघ की ओर से आदिवासी बाल कल्याण छात्रावास टाटा कॉलेज चाईबासा में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। पूरे टाटा कॉलेज कैंपस में मौसमी फल-फूल होने वाले पेधों को लगाया गया। मौके पर उपस्थित टाटा कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष उदय मुर्मू ने कहा कि पृथ्वी दिवस पर प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। ऐसे में प्रकृति और पर्यावरण को बचा सकते हैं एवं उसके साथ-साथ मौसमी फल-फूल को भी प्राप्त कर सकते है। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मंजीत हांसदा ने कहा कि यदि पृथ्वी को सुरक्षित रखना चाहते है तो प्रति व्यक्ति को एक पौधा लगाना जरूरी है। साथ ही पानी का उपयोग उतना ही करें जितना आवश्यकता है। मौके पर सीमाल टुडू, राजेश हांसदा, सुपाई, हेमराज, विष्णु जोंको, राजेश टोपनो, विनोद मरांडी आदि उपस्थित थे।