विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गा पूजा पर यात्रियों को बड़ी राहत, टाटानगर-बक्सर समेत चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Published: Sat, 10 Oct 2026 07:02 PM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे ने दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तीन जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने ...और पढ़ें

दुर्गा पूजा पर यात्रियों को बड़ी राहत

दुर्गा पूजा पर यात्रियों को बड़ी राहत

HighLights

  1. दक्षिण पूर्व रेलवे चलाएगा तीन जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें।

  2. टाटानगर-बक्सर, शालीमार-चेन्नई, दिल्ली-संतरागाछी रूट पर चलेंगी।

  3. दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ कम करने हेतु।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दुर्गा पूजा के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने तीन जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें खड़गपुर और चक्रधरपुर रेल मंडल से होते हुए चलाने का फैसला किया है। 

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 13 से 25 अक्टूबर तक चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से बक्सर की ओर ट्रेन नंबर 08183/08184 टाटानगर-बक्सर-टाटानगर पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। 

जबकि 15 से 24 अक्टूबर तक खड़गपुर रेल मंडल होते हुए ट्रेन नंबर 02841/02842 शालीमार-चेन्नई बीच-शालीमार पूजा स्पेशल और 14 और 15 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 04094/04093 दिल्ली-संतरागाछी-दिल्ली पूजा स्पेशल का परिचालन होगा।

टाटानगर-बक्सर-टाटानगर पूजा स्पेशल

ट्रेन नंबर 08183 टाटानगर-बक्सर स्पेशल पूजा ट्रेन 13 से 24 अक्टूबर तक टाटानगर स्टेशन से प्रत्येक मंगलवार की रात 08:30 बजे टाटानगर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 9:15 बजे बक्सर पहुंचेगी। 

वापसी दिशा में, ट्रेन नंबर 08184 बक्सर-टाटानगर स्पेशल ट्रेन 14 से 25 अक्टूबर तक प्रत्येक बुधवार की सुबह 11:55 बजे बक्सर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 12:15 बजे टाटानगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में कांड्रा, चांडिल, मुरी, झालिदा, कोटशिला और बोकारो स्टील सिटी स्टेशनों में होगा।

शालीमार-चेन्नई बीच-शालीमार स्पेशल

ट्रेन नंबर 02841 शालीमार-चेन्नई बीच पूजा स्पेशल ट्रेन 15 और 22 अक्टूबर की रात 11:30 बजे शालीमार स्टेशन से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन अहले सुबह 03:00 बजे चेन्नई स्टेशन पहुंचेगी। 

वापसी दिशा में, ट्रेन नंबर 02842 चेन्नई बीच-शालीमार स्पेशल ट्रेन 17 और 24 अक्टूबर की सुबह 06:00 बजे चेन्नई स्टेशन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 01:45 बजे शालीमार पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में संतरागाछी, खड़गपुर और बालेश्वर स्टेशनों में होगा।

दिल्ली-संतरागाछी-दिल्ली स्पेशल

ट्रेन नंबर 04094 दिल्ली-संतरागाछी पूजा स्पेशल ट्रेन 14 अक्टूबर की रात 12:30 बजे दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 07:40 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। 

वापसी में, ट्रेन नंबर 04093 संतरागाछी-दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर की शाम 06:10 बजे संतरागाछी से रवाना होगी और तीसरे दिन दिल्ली स्टेशन रात 12:25 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में भोजुडीह, आद्रा, बांकुड़ा, बिष्णुपुर, मिदनापुर और खड़गपुर स्टेशनों में होगा।

यह भी पढ़ें- पूजा पर यात्रियों को राहत: खड़गपुर रेल मंडल होकर गुजरेंगी दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें, शेड्यूल जारी