Move to Jagran APP

आयुष्मान भारत योजना के एक साल पूरे होने पर चाईबासा में प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम, लुइस मरांडी लेंगी भाग Chaibasa News

आयुष्मान भारत योजना के एक वर्ष पूरे होने पर चाईबासा में प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम है इसमें समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी लाभुकों के बीच गोलडन कार्ड बांटेंगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 09:38 AM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 09:38 AM (IST)
आयुष्मान भारत योजना के एक साल पूरे होने पर चाईबासा में प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम, लुइस मरांडी लेंगी भाग Chaibasa News
आयुष्मान भारत योजना के एक साल पूरे होने पर चाईबासा में प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम, लुइस मरांडी लेंगी भाग Chaibasa News

चाईबासा, जासं। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के एक वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को चाईबासा के टाटा कॉलेज परिसर स्थित बहुउद्देशीय भवन में प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी शामिल होंगी। मरांडी अपने हाथों से लाभुकों के बीच गोलडन कार्ड भी बांटेंगी।

loksabha election banner

पहले ये कार्यक्रम जमशेदपुर में होना था मगर बाद में इसे चाईबासा में करने का निर्णय लिया गया। दरअसल कोल्‍हान के पश्चिमी सिंहभूम में भाजपा का एक भी विधायक नहीं है। यहां की पांचों में से चार विधानसभा सीटों चाईबासा, मंझगांव, चक्रधारपुर और मनोहरपुर पर जेएमएम क़ाबिज़ है। एक सीट जगन्नाथपुर गीता कोड़ा ने जीती थी। लोकसभा चुनाव में भी सिंहभूम सीट भाजपा ने गवां दी थी। कांग्रेस की प्रत्याशी गीता कोड़ा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ को बड़े अंतर से यहाँ हराया था।

पश्चिमी सिंहभूम पर फोकस

यही वजह है कि भाजपा नवंबर-दिसंबर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में पश्चिमी सिंहभूम पर अपना फ़ोकस करके चल रही है। केंद्र की बड़ी योजनाओं की शुरुआत चाईबासा की धरती से कर रही है। कोल्‍हान स्तर के सभी बड़े आयोजन भी चाईबासा से कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनूप सुलतानियां कहते हैं कि हो आदिवासी बहुल इस जिले में केंद्र की योजनाओं को सफल बनाकर ही हम चुनावी मुक़ाबले में झामूमो को परास्त के सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.