Move to Jagran APP

झारखंड सरकार का बजट किसानों के लिए निराशाजनक : पुत्कर हेंब्रम

किसानों के लिए केंद्र सरकार ने जो कृषि योजना लागू की है वह काबिले तारीफ है। वर्तमान समय में जो किसानों के लिए झारखंड सरकार ने बजट लाया है वह पूरी तरह से निराशाजनक है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 07:33 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 07:33 PM (IST)
झारखंड सरकार का बजट किसानों के लिए निराशाजनक : पुत्कर हेंब्रम
झारखंड सरकार का बजट किसानों के लिए निराशाजनक : पुत्कर हेंब्रम

जागरण संवाददाता, चाईबासा : किसानों के लिए केंद्र सरकार ने जो कृषि योजना लागू की है वह काबिले तारीफ है। वर्तमान समय में जो किसानों के लिए झारखंड सरकार ने बजट लाया है वह पूरी तरह से निराशाजनक है। यह बातें शुक्रवार को सदर अनुमंडल कार्यालय के सामने भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आयोजित एक दिवसीय धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम ने कही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को क्यों बंद किया है, इसको जनता को बताना चाहिए। किसानों को जो ऋण माफी के लिए फार्म भराया जा रहा है, इसमें भी सरकार दोहरी नीति अपना रही है। यदि ऋण माफ ही करना है तो सभी किसानों को ऋण माफ होना चाहिए। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि पूर्व भाजपा द्वारा चलाई गई किसान के हित में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना तथा अन्य किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को जल्द से जल्द झारखंड सरकार को लागू करना चाहिए, ताकि उनको इन योजनाओं का लाभ मिल सके। पश्चिम सिंहभूम भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन पुरती ने झामुमो सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यह सरकार किसान, आदिवासी व मूलवासी विरोधी है। भाजपा सरकार द्वारा किसानों की जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलशन सुंडी ने किया। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने 12 सूत्री मांग पत्र राज्यपाल के नाम उपायुक्त के माध्यम से भेजा। धरना-प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, दिनेश चंद्र नंदी उर्फ शुरू, मनीष राम, विकास कुमार शर्मा उर्फ विक्की, प्रताप कटियार, राकेश बबलू शर्मा, जगदीश पाट पिगुवा, गीता बालमुचू, संगीता पान, अनिल, रामानुज शर्मा, परमेश्वर महतो सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.