धर्म माता मंगरी मुंडाइन का निधन
बिरसायत धर्म की धर्म माता मंगरी मुंडाईन का निधन शुक्रवार देर शाम को गुदड़ा प्रखंड लोढ़ाई क्षेत्र के देवा गांव में हो गया। यह जानकारी बिरसायत समुदाय सह गुदड़ी प्रखंड प्रमुख सोमा रुगु ने दी।
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 11:01 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 11:01 PM (IST)
संवाद सूत्र, सोनुवा : बिरसायत धर्म की धर्म माता मंगरी मुंडाईन का निधन शुक्रवार देर शाम को गुदड़ा प्रखंड लोढ़ाई क्षेत्र के देवा गांव में हो गया। यह जानकारी बिरसायत समुदाय सह गुदड़ी प्रखंड प्रमुख सोमा रुगु ने दी। धर्म माता के निधन पर बिरसायत समुदाय के अलावा क्षेत्र में शोक व्याप्त है। उनके निधन की खबर पर बिरसायत समुदाय के कई लोग व झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू नेता बिरसा मुंडा ने गुदड़ी प्रखंड के देवा गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। सोमा रुगु ने बताया कि धर्म माता का अंतिम संस्कार धार्मिक रीति-रिवाज से शनिवार दोपहर को देवां गांव में कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें