Move to Jagran APP

लिटिल रेनबो स्कूल में मना दीपावली मिलन समारोह

संवाद सहयोगी, चाईबासा : लिटिल रेनबो प्ले स्कूल में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन बच्चों के बीच किया गया। इस मौके पर मुख्य रुप से सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी पारुल ¨सह मौजूद थी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 11:44 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 11:44 PM (IST)
लिटिल रेनबो स्कूल में मना दीपावली मिलन समारोह
लिटिल रेनबो स्कूल में मना दीपावली मिलन समारोह

संवाद सहयोगी, चाईबासा : लिटिल रेनबो प्ले स्कूल में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन बच्चों के बीच किया गया। इस मौके पर मुख्य रुप से सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी पारुल ¨सह मौजूद थी। उन्होंने बच्चों के बीच दीपावली मिलन समारोह मनाते हुए उन्हें उपहार दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ अभिभावक भी शामिल होने पर बच्चों का उत्साह बढ़ता है। जिससे बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने में मदद मिलता है। इसलिए आप कितने भी व्यस्त रहें लेकिन अपने बच्चों के लिए समय जरुर निकालें। साथ ही स्कूल में अपने दोस्तों के साथ मनाया गया सेलिब्रेशन उनके लिए सबसे अनमोल होता है। इस दौरान बच्चों ने पटाखा फोड़ कर व मिठाई खिला कर एक दूसरे को बधाई दिये। वहीं बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर प्राचार्या नीमा गुप्ता, पूजा, मुनमुन अग्रवाल, रुपा कुमारी, पूजा कुमारी, अन्नू, संध्या, सोमबारी समेत अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.