छठ व्रतियों के कपड़े बदलने को नदी घाट पर लगेंगे टेंट
छठ पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सोमवार की सुबह रोरो नदी छठ घाट का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर मौजूद उपायुक्त अरवा राजकमल ने छठ घाट के संबंध में पूरी जानकारी ली और नगर परिषद पदाधिकारी को पूरे छठ घाटों की सफाई कराने का निर्देश दिया।
जागरण संवाददाता, चाईबासा : छठ पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सोमवार की सुबह रोरो नदी छठ घाट का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर मौजूद उपायुक्त अरवा राजकमल ने छठ घाट के संबंध में पूरी जानकारी ली और नगर परिषद पदाधिकारी को पूरे छठ घाटों की सफाई कराने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि आस्था का महापर्व छठ चाईबासा में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर रोरो नदी में छठ व्रती उदय व डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इसके लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान जिला प्रशासन की ओर से रखा जाएगा इसलिए आज जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी छठ घाट का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही चाईबासा नगर पालिका के पदाधिकारी को सभी छठ घाट की विशेष सफाई और छठ व्रतियों के लिए कपड़े बदलने का टेंट लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से पूरे रोरो नदी के आसपास पर्दा लगाकर छठ व्रती के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जाएगा। इसमें नदी के पानी को भी थोड़ा रोककर छठ के दिन छठ व्रतियों के नहाने के लायक पानी डैम से छोड़ा जाएगा। जिससे किसी को छठ त्यौहार मनाने में परेशानी नहीं हो। वहीं, सुरक्षा के लिए आसपास के जवानों की तैनाती भी की जाएगी जिससे भीड़ को आसानी से नियंत्रित किया जा सके। इस मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी परितोष कुमार ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ठाकुर, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कमल ¨सह, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नितिन प्रकाश समेत अन्य मौजूद थे।