वार्ड सदस्य के खेत में कुएं से मिला अज्ञात महिला का शव
संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : जेटेया थाना के पटैता गांव के हतनाबेड़ा में एक अज्ञात वृद्ध महिला का
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Mar 2018 02:59 AM (IST)Updated: Thu, 15 Mar 2018 02:59 AM (IST)
संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : जेटेया थाना के पटैता गांव के हतनाबेड़ा में एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव जेटेया पुलिस ने बरामद किया है। हतनाबेड़ा के वार्ड सदस्य के खेत में अवस्थित कुएं में महिला की लाश तैरती हुई ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह देखी। इसकी जानकारी जेटेया थाना को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर हास्पिटल चाईबासा भेज दिया है। महिला का शव देखने से लगता है करीब 10 दिन पहले हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नियत से शव को कुएं में डाल दिया होगा। महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें