यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: चक्रवात ‘अकवान’ के चलते 20 नवंबर को 28 ट्रेनें रद, घर से निकलने से पहले जांचें अपडेट
चक्रवात 'अकवान' के संभावित प्रभाव को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने 20 नवंबर को 28 ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का निर्णय लिया है।

चक्रवात ‘अकवान’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 20 नवंबर को 28 ट्रेनों का परिचालन रद करने का निर्णय लिया है।
HighLights
दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।
20 नवंबर को एक्सप्रेस, वंदे भारत, मेमू ट्रेनें प्रभावित।
जासं, चक्रधरपुर। चक्रवात ‘अकवान’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है।
यात्रियों की संरक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने 20 नवंबर को 28 ट्रेनों का परिचालन रद करने का निर्णय लिया है। रद की गई ट्रेनों में एक्सप्रेस, वंदे भारत और मेमू ट्रेनें शामिल हैं।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, प्रतिकूल मौसम और चक्रवात के दौरान किसी भी संभावित जोखिम से बचाव के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि रेल परिचालन को सुरक्षित बनाए रखा जा सके।
ट्रेनों के रद होने से 20 नवंबर को सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें, जिससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
20 नवंबर को रद रहने वाली प्रमुख ट्रेनें:
- 20891/20892 टाटानगर-ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस
- 68129/68130 टाटानगर-बादामपहाड़-टाटानगर मेमू
- 68131/68132 टाटानगर-बादामपहाड़-टाटानगर मेमू
- 68133/68134 टाटानगर-बादामपहाड़-टाटानगर मेमू
- 18018 पुरी-भंजपुर एक्सप्रेस
- 18401 बांगरीपोसी-पुरी एक्सप्रेस
- 18402 पुरी-बांगरीपोसी एक्सप्रेस
- 22895/22896 हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
- 68441/68442 जलेश्वर-पुरी-जलेश्वर मेमू
- 68185/68186 बालेश्वर-गोपीनाथपुर नीलगिरि-बालेश्वर मेमू
- 68187/68188 बालेश्वर-गोपीनाथपुर नीलगिरि-बालेश्वर मेमू
- 68189/68190 बालेश्वर-गोपीनाथपुर नीलगिरि-बालेश्वर मेमू
- 68174/68175 भंजपुर-रूपसा-भंजपुर मेमू
- 68176/68177 भंजपुर-रूपसा-भंजपुर मेमू
- 68179/68178 बारीपदा-बांगरीपोसी-बारीपदा मेमू
- 68180 बारीपदा-बालेश्वर मेमू