सांप ने महिला डंसा, 27 घंटे बाद हो गई मौत
बड़ानंदा गांव के जायरा टोला निवासी दशमा केराई नामक महिला को सांप ने डंस लिया। बाद में झाड़फूंक के चक्कर में दशमा की मौत का मामला शनिवार को प्रकाश में आया।
संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : बड़ानंदा गांव के जायरा टोला निवासी दशमा केराई नामक महिला को सांप ने डंस लिया। बाद में झाड़फूंक के चक्कर में दशमा की मौत का मामला शनिवार को प्रकाश में आया। दशमा को सांप डंसने की घटना शुक्रवार की है। करीब 2 बजे वह खेत की ओर शौच करने गई हुई थी। तभी जहरीला सांप ने डंस लिया। सांप के डंसने पर दशमा चिल्लाने लगी। आवाज सुन कर पति मंगल केराई पहुंचाप और सबसे पहले झाड़फूंक कराने लगा। धीरे-धीरे महिला की तबियत और बिगडऩे लगी। दुसरे दिन शनिवार की शाम करीब 6 बजे जब गम्भीर हालत में दशमा को परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जगन्नाथपुर आ रहे थे तो स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही दशमा ने दम तोड़ दिया। मौके पर पुलिस को सुचना दी गयी। पुलिस ने शव को स्वास्थ्य में सुरक्षित रखवा दिया है। रविवार को शव पोस्टमार्टम सदर हास्पीटल में कराने के बाद परिजन को सौंप दिया जायेगा।