गणतंत्र दिवस पर होगा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
गोईलकेरा प्रखंड कार्यालय में शनिवार को गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर प्रकाश ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों शिक्षकों व ग्रामीणों के साथ तैयारियों पर चर्चा की।
संवाद सूत्र, गोईलकेरा : गोईलकेरा प्रखंड कार्यालय में शनिवार को गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर प्रकाश ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, शिक्षकों व ग्रामीणों के साथ तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह का आयोजन प्रखंड कार्यालय में होगा। यहां सुबह 9.50 बजे प्रखंड प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। वहीं प्लस टू हाई स्कूल स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर सहमति बनी। आयोजन की जिम्मेदारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दी गई है। इसमें गोइलकेरा के कई स्कूलों के बच्चे हिस्सा लेंगे। बैठक में बताया गया कि सुबह गोइलकेरा बाजार क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। वहीं हाई स्कूल व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं प्रखंड कार्यालय में राष्ट्रगान में हिस्सा लेंगी। बैठक में मुख्य रूप से आलोक रंजन सिंह, अकबर खान, सत्यनारायण घोष आदि उपस्थित थे।