पुलिया से नीचे गिरे दंपती, पत्नी की मौत
चाईबासा : सरायकेला खरसावां जिले के छोटा थलको गांव से चाईबासा के तांतनगर बेटी की ससुराल जा रहे बाइक सवार दंपती पुलिया से नीचे गिर गए।
चाईबासा : सरायकेला खरसावां जिले के छोटा थलको गांव से चाईबासा के तांतनगर बेटी की ससुराल जा रहे बाइक सवार दंपती पुलिया से नीचे गिर गए। हादसे में अधिक खून बह जाने से 45 वर्षीय स्नेहलता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पति दिवाकर कुभंकर गंभीर हैं।
चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। पति-पत्नी बुधवार की शाम सात बजे अपने गांव से निकले थे। रात मुफस्सिल थाना बरकुंडिया पुलिया से नीचे गिर गए। वहीं रात भर पड़े रहे। बेटी के ससुराल नहीं पहुंचने पर दोनों की खोजबीन शुरू हुई। बेटी के परिजन रात भर खोजते रहे। गुरुवार सुबह कुछ लोगों को बरकुंडिया पुलिया के नीचे दोनों पड़े मिले। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं चोट लगने से दिवाकर कराह रहे थे। तुरंत लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा को फोनकर बुलाया। इसके बाद शव और घायल को अस्पताल लाया गया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया।