डबल इंजन की सरकार को लेकर जबरदस्त जनाक्रोश : गीता कोड़ा
केंद्र और राज्य की भाजपा के डबल इंजन की सरकार जनता को लगातार मूर्ख बना रही है। जनविरोधी सरकार में किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। मजदूर कर्ज के बोझ तले दबे हैं।
संवाद सूत्र, जैंतगढ़ : केंद्र और राज्य की भाजपा के डबल इंजन की सरकार जनता को लगातार मूर्ख बना रही है। जनविरोधी सरकार में किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। मजदूर कर्ज के बोझ तले दबे हैं। बेरोजगार युवक पलायन को बाध्य हो रहे हैं। हर ओर त्राहिमाम मची है। जनता को अधिक समय तक मूर्ख नहीं बना सकती। अब जनता जनार्दन पाई पाई का हिसाब लेने के लिए आतुर है। जनता जनार्दन की बारी है। हरियाणा और महाराष्ट्र में बीजेपी की हालत पतली है। झारखंड में जबरदस्त परिवर्तन की लहर है। उक्त बातें सिंहभूम के सांसद गीता कोड़ा ने जैंतगढ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कोड़ा 23 अक्टूबर को जगन्नाथपुर में आहूत प्रमंडल स्तरीय जन आक्रोश रैली को सफल बनाने की के लिए क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर रही है। उन्होंने बिनसाई, करंजीया, जलडीहा, नरसिंहपुर पटाजैंत, छनपदा, जैंतगढ, मुंडई गुमरिया दलपोसी व बांसकाटा आदि क्षेत्र का सघन दौरा कर कार्यकर्ताओं और आम जनता से मिलकर जनआक्रोश रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर गणेश कोड़ा, अनिल गुप्ता, आबिद हुसैन, बिपिन जीत, लोचन नायक, विजय नायक, सनत प्रधान, सुखदेव महतो आदि उपस्थित थे। जैंतगढ़ में कार्यकर्ताओं ने अधूरा जलमीनार को मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन कराने का मामला को उठाया। इस पर कोड़ा ने कहा जनाधार की शक्ति देख मुख्यमंत्री अब अधूरी योजनाओं को भी उद्घाटन कराकर श्रेय बटोरने के चक्कर में जनता को मूर्ख बना रहे हैं इसकी कार्रवाई की जाएगी।