विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नगर परिषद ने उठाया 10 ट्राली कचरा

By JagranEdited By:
Published: Thu, 14 Feb 2019 06:49 PM (IST)

नगर परिषद चाईबासा की ओर से गुरुवार को साफ-सफाई अभियान चलाया गया। नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा के ...और पढ़ें

नगर परिषद ने उठाया 10 ट्राली कचरा
नगर परिषद ने उठाया 10 ट्राली कचरा

संस, चाईबासा : नगर परिषद चाईबासा की ओर से गुरुवार को साफ-सफाई अभियान चलाया गया। नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा के नेतृत्व में शहर में कचरा उठाव का काम भी जारी है। झा ने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर रखा जाए। इसके साथ ही रोजाना शिफ्ट में गाड़ी कचरा उठाव का काम कर रही है। गुरुवार को लगभग 10 ट्रैक्टर की ट्राली कचड़ा उठाव किया गया। इस काम में नगर परिषद कर्मी मुन्ना आलम सहित अन्य लगे थे। झा ने बताया कि इस दौरान मुफ्फसिल थाना के पीछे, बड़ीबाजार डाउन, टाउन क्लब, मेरी टोला, सेन टोला सहित अन्य जगहों में सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा शाम को शहर की साफ-सफाई के लिए सड़क पर झाड़ू लगाया जाता है, ताकि क्लीन चाईबासा ग्रीन चाईबासा बना रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।