विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जोडा में दो समुदायों के बीच झड़प

By JagranEdited By:
Published: Tue, 12 Apr 2022 12:01 AM (GMT+05:30)

जोड़ा में सोमवार को दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान एक समूह ने पथराव किया।

जोडा में दो समुदायों के बीच झड़प
जोडा में दो समुदायों के बीच झड़प

जोडा में दो समुदायों के बीच झड़प

संवाद सूत्र, बडबिल : ओडिशा के क्योंझर जिला के जोड़ा शहर में सोमवार को उस समय तनाव हो गया जब दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान एक समूह की ओर से पथराव भी किया गया है। पुलिस के जवान और पत्रकार भी हमले से बाहर नहीं रहे हैं। कम से कम छह लोगों को चोट आयी है। तनाव को काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक बाइक को जला दिया और कई छोटे वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़ की। चार घंटे से अधिक समय तक तनाव बना रहा। एसपी मित्रभानु महापात्रा, चांपुआ डिप्टी कलेक्टर प्रताप प्रीतिमय, बड़बिल एसडीपीओ हिमांशु भूषण बेहरा, बड़बिल तहसीलदार आलोक पटेल, जोड़ा बीडीओ जगन्नाथ हनुमान सहित विभिन्न पुलिस पदाधिकारी और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस क्रम में प्रशासन को धारा 144 लगाते हुए और लाठीचार्ज भी करना पड़ा। मंगलवार सुबह 10 बजे तक धारा 144 लागू रहने की घोषणा की गई। शहर के सभी बाजार बंद कर दिए गए हैं। जबकि शहर के भीतर पुलिस के व्यापक छापामारी कर रही हैं। घटना से पता चला कि रविवार को रामनवमी के अवसर पर श्री हनुमानजी का ध्वज विधिवत शहर के भीतर सभी मंदिरों में जाता है। शहर भ्रमण के बाद रात करीब 10 बजे झंडा वार्ड 4 शिव मंदिर में जाना था। मुस्लिम समुदाय की ओर से इस पर रविवार को आपत्ति की गयी थी। इसके बाद यह तय हुआ कि सोमवार की सुबह झंडा मंदिर ले जाया जायेगा। सुबह रामनवमी समिति के लोग जब झंडा ले जाने लगे तो समुदाय विशेष के लोगों ने विरोध कर दिया। इस कारण वहां झड़प हो गयी।