उपचुनावों में जीत पर झामुमो ने मनाया जश्न
संवाद सूत्र, गोईलकेरा : सिल्ली व गोमिया के विधानसभा उप चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा की शानदार जी
संवाद सूत्र, गोईलकेरा : सिल्ली व गोमिया के विधानसभा उप चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा की शानदार जीत पर गोईलकेरा में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता मंगल ¨सह सांडिल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गोईलकेरा में जुलूस निकाला। साथ ही आतिशबाजी कर लोगों के बीच मिठाइयां बांटी। सुला पुरती चौक से निकाले गए जुलूस में शामिल कार्यकर्ता इंदिरा चौक, मेन रोड, स्टेशन रोड आदि इलाकों से होते हुए साप्ताहिक हाट पहुंचे और नारेबाजी की। मौके पर मंगल ¨सह सांडिल ने कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्र की जनता ने हमारे नेता हेमंत सोरेन को अगले मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करने का संदेश दिया है। प्रदेश में विकास के झूठे दावों का ¨ढढोरा पीट रही भाजपा का अगले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर यही हश्र होगा। मौके पर उप मुखिया अघना कंडुलना, मनसुख हांसदा, जमादार अंगरिया, बासिल कोडाह, प्रेम ¨सह अंगरिया, कैरा अंगरिया, चिन्ता बहान्दा, जय ¨सह कोडाह, विमल अंगरिया, रवीन्द्र चांपिया, संजय बहान्दा आदि उपस्थित रहे।