भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के लिए मैदान में उतरे सिने कलाकार
संवाद सूत्र बड़बिल 23 अप्रैल को केंदुझर लोकसभा और चंपुआ विस चुनाव के लिए मैदान में उतरे
संवाद सूत्र, बड़बिल : 23 अप्रैल को केंदुझर लोकसभा और चंपुआ विस चुनाव के लिए मैदान में उतरे विभिन्न राजनीतिक दल के प्रत्याशी सहित निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी पूरी शक्ति आजमाने मैदान में उतार चुकी है।प्रदेश की सबसे र्चिचत चंपुआ विस चुनाव प्रचार में तेजी के क्रम में शुक्रवार दोपहर जोड़ा केंद्रीय क्रीड़ा मैदान में चंपुआ विस भाजपा प्रत्याशी मुरली मनोहर शर्मा के प्रचार में सिनेकलाकार अनु चौधरी और हरिहर महापात्र हेलीकॉप्टर से जोड़ा पहुँच जनसभा को संबोधित करते हुए उपस्थित जनसैलाब को अपने बहुमूल्य मत को चंद रुपयों के बदले सौदा न करते हुए उपयुक्त विस प्रत्याशी मुरली मनोहर शर्मा और लोकसभा प्रत्याशी अनंत नायक को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने का निवेदन किया।उक्त सभा में चंपुआ विस प्रत्याशी मुरली मनोहर शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष राधाकांत महंतो सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे।