Move to Jagran APP

बच्चों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मिलती है नई खोज : डीईओ

संवाद सहयोगी, चाईबासा : बच्चों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही नई-नई चीजें खोजी जा सकती है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 06:51 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 06:51 PM (IST)
बच्चों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मिलती है नई खोज : डीईओ
बच्चों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मिलती है नई खोज : डीईओ

संवाद सहयोगी, चाईबासा : बच्चों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही नई-नई चीजें खोजी जा सकती है। जिससे हम विश्व में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। यह बातें एसपीजी बालिका उच्च विद्यालय में 46 वीं जवाहर लाल नेहरु राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने कही। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सोच के कारण ही विश्व ने बड़ी तरक्की की है। जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिला के 120 विद्यालयों के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान सभी विषयों में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें से छह विभिन्न विषयों में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होंगे। इस मौके पर पुरुषोत्तम शर्मा, सपन कुमार मल्लिक, शिल्पा गुप्ता, आनंदिता, विपिन लाल दास, किशोर कुमार, प्रदीप कुमार, गदाधर हाजरा, हिमांशु शेखर, विजय पात्र, सपना रानी दास,, उषा प्रधान, रुमूल बरजो, मंडेश्वर हेम्ब्रम, गीता देवी, अलोका, सुशांत प्रधान, विनय कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

---------

चयनित होने वाले छात्र-छात्राएं

विद्यार्थी स्कूल प्रदर्शनी का नाम

- खुश्बू कुमारी ¨पगुवा एमएल रुंगटा प्लस टू उवि जैविक खेती

- अंकिता साव स्कॉट बाउवि चाईबासा स्वास्थ्य ही जीवन

- सरस्वती महतो कस्तूरबा वि. कुमारडुंगी संसाधन प्रबंधन

- राखी रितम्भरा सुम्बरुई कस्तूरबा वि. चक्रधरपुर बेकार पदार्थों का उपयोग

- वंदना कुमारी दास कस्तूरबा वि. टोंटो परिवहन

- सुभांशु राय संत जेवियर्स उवि चाईबासा अनंत प्राकृतिक संख्याओं का योगफल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.