बच्चों ने तैयार किया जल संरक्षण पर मॉडल
चाईबासा : एसपीजी मध्य विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गुरुवार को जल संरक्षण के उपायों पर चर्चा की गई।
चाईबासा : एसपीजी मध्य विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गुरुवार को जल संरक्षण के उपायों पर चर्चा की गई। जिसमें एक मॉडल बनाकर छात्रों के बीच छात्रों द्वारा प्रस्तुत की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक राजकिशोर साहू ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बच्चों में जागरुकता लाने और जल संरक्षण के साधन तैयार करने के बारे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उनको एक मॉडल बनाने दिया गया। जिसमें बीएड की छात्राओं ने मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह बच्चे कल के भविष्य है। इसलिए देश को स्वच्छ और बेहतर बनाना है तो बच्चों को उसके बारे जानकारी देनी होगी। जिससे बच्चों को पता चले कि पृथ्वी में जल सीमित है। उसे हमें बचा कर आने वाले पीढ़ी तक पहुंचाना है। इसके बारे बच्चों में जागरुकता आने पर वह भविष्य में ज्यादा बेहतर उपाय तैयार कर सकते हैं। इस मौके पर बीएड की छात्रा प्रतिभा कुमारी दास, ऋतु कुमारी गुप्ता, प्रियंका, अंजलि लकड़ा, शैली उपाध्याय, सुनीता बेध, सरिता नायक, तिलक, जनूम, संजीत, ललित, रोहित समेत अन्य विद्यालय के बच्चे शामिल थे।