विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राउरकेला स्टेशन में किलाबंद टिकट चे¨कग 1177 यात्रियों से वसूले 2 लाख 78 हजार रुपये जुर्माना

By JagranEdited By:
Published: Tue, 20 Nov 2018 10:28 PM (IST)

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के कामर्शियल विभाग ने राउरकेला स्टेशन में किलाबंद टि

राउरकेला स्टेशन में किलाबंद टिकट चे¨कग 1177 यात्रियों से वसूले 2 लाख 78 हजार रुपये जुर्माना
राउरकेला स्टेशन में किलाबंद टिकट चे¨कग 1177 यात्रियों से वसूले 2 लाख 78 हजार रुपये जुर्माना

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के कामर्शियल विभाग ने राउरकेला स्टेशन में किलाबंद टिकट चे¨कग कर 1177 यात्रियों से 2 लाख 78 हजार 485 रुपये जुर्माना वसूला है। जानकारी के अनुसार कामर्शियल विभाग के सीनियर डीसीएम भास्कर के दिशा निर्देश पर सुबह 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक राउरकेला स्टेशन में किलाबंद टिकट चे¨कग अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व एसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने किया था। राउरकेला स्टेशन से गुजरने वाली 22 ट्रेनों व प्लेटफार्म में किलाबंद टिकट चे¨कग कर बिना टिकट यात्रा करने वाले व इनप्रोपर टिकट वाले 507 यात्रियों से 245355 रुपये और ट्रेनों अवैध तरीके से बिना बुक कर सामान ले जाने वाले 650 यात्रियों से 33230 रुपये जुर्माना वसूला गया। किलाबंद टिकट चे¨कग में राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, झारसुगुडा के कमर्सियल इंस्पेक्टर मौइनाक दत्ता, राकेश रोय, टीके मंडल, एसके झा, चंदन कुमार, पंकज कुमार, 12 सीटीआई, 52 टीटीई , एवं आरपीएफ के 4 जवानों शामिल हुए थे। ज्ञात हो कि इससे पहले 29 सितंबर को राउरकेला स्टेशन में 16 घंटे की किलाबंद टिकट चे¨कग कर कामर्शियल विभाग ने 1433 यात्रियों से 4 लाख 9 हजार रुपये जुर्माना वसूल कर एक रिकार्ड बनाया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।