छठ महापर्व के लिए चकाचक हुए लौहांचल के घाट
नोवामुंडी व ओडिशा सीमा क्षेत्र में छठ महापर्व आस्था के साथ मनाया जा रहा है। छठ महापर्व को लेकर सभी छठ घाटों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लाइट व सफाई की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
संवाद सूत्र, नोवामुंडी : नोवामुंडी व ओडिशा सीमा क्षेत्र में छठ महापर्व आस्था के साथ मनाया जा रहा है। छठ महापर्व को लेकर सभी छठ घाटों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लाइट व सफाई की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा छठव्रतियों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। छठ घाटों पर मुख्य द्वार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। नोवामुंडी में उड़िया तालाब तट व बड़ाजामदा में मिडिल स्कूल समीप नाला किनारे छठ घाट बनाया गया है। ओडिशा के नालदा बॉर्डर समीप नदी में छठ घाट तैयार किया गया है। उड़िया तालाब छठ घाट पर नोवामुंडी बाजार, टिस्को कैंप, कोल्हान हा¨टग, बंगाली पाड़ा, लखनसाई, कुम्हार टोला समेत अन्य जगहों के छठ व्रती पहुंचते हैं। वहीं, बड़ाजामदा मिडिल स्कूल समीप छठ घाट में फुटबॉल मैदान बस्ती, बाजार मोहल्ले के छठ व्रती आते हैं। नालदा बॉर्डर स्थित छठ घाट में बड़ाजामदा थाना परिसर के आलावा उलीबुरु व नालदा के छठ व्रती पहुंचते हैं।