Move to Jagran APP

क्वारंटाइन सेंटर में अव्यवस्था से नाराज मजदूरों का हंगामा

शनिवार को गोईलकेरा के बालिका मध्य विद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए प्रवासी मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। समय से भोजन नहीं दिए जाने और अव्यवस्था से नाराज मजदूरों ने अनशन कर अपना विरोध जताया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 11:19 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 06:22 AM (IST)
क्वारंटाइन सेंटर में अव्यवस्था से नाराज मजदूरों का हंगामा
क्वारंटाइन सेंटर में अव्यवस्था से नाराज मजदूरों का हंगामा

संवाद सूत्र गोईलकेरा : शनिवार को गोईलकेरा के बालिका मध्य विद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए प्रवासी मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। समय से भोजन नहीं दिए जाने और अव्यवस्था से नाराज मजदूरों ने अनशन कर अपना विरोध जताया। भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। सूचना मिलने के बाद बीडीओ सुधीर प्रकाश व थाना प्रभारी विकास कुमार क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे। मजदूरों को समझाने की कोशिश की। लेकिन नाराज मजदूरों ने भोजन करने से इन्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार सेंटर में देश के विभिन्न हिस्सों के रेड जोन से आए 104 प्रवासी मजदूर क्वारंटाइन है। महिलाएं भी शामिल हैं। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे उनके लिए खाना लाया गया। इससे प्रवासी मजदूर भड़क उठे। आंध्र प्रदेश से लौटे टोडांगसाई के श्रमिक ने बताया सुबह से भोजन के इंतजार में रहते हैं। लेकिन खाना दोपहर में खिलाया जाता है। इससे नाराज मजदूरों ने खाना खाने से इन्कार कर दिया। रोज ऐसे ही विलंब से खाना दिया जाता है। क्वारंटाइन सेंटर में बेड की व्यवस्था नहीं है। सभी मजदूर जमीन पर अपने चादर बिछा कर सोते हैं। भोजन में गुणवत्ता नहीं, फिर भी खाते

loksabha election banner

क्वारंटाइन सेंटर में खाना खिलाने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र के संचालक को दी गई है। सुबह और रात का खाना संचालक द्वारा घर से बनाकर क्वारंटाइन सेंटर में लाया जाता है। जबकि दोपहर में प्रखंड कार्यालय द्वारा संचालित फूड वैन से खिचड़ी दी जाती है। मजदूरों का आरोप है कि दाल और सब्जी काफी पतली होती है। गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जाता। फिर भी मजदूर इसी खाने को खाते हैं। क्वारंटाइन सेंटर में अन्य व्यवस्था भी दयनीय है। शौचालयों में प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। बिजली गुल होने पर जेनरेटर नहीं चलाया जाता। घंटों अंधकार में रहना पड़ता है। बीडीओ ने सुनी समस्या, स्कूल परिसर में ही भोजन पकाने का निर्देश

बीडीओ सुधीर प्रकाश ने क्वारंटाइन किए गए मजदूरों से बात की। इसके बाद स्कूल परिसर में ही भोजन पकाने का निर्देश दिया। इसके लिए दीदी किचन की दो टीमों को तैनात किया गया है। एक टीम सुबह का तो दूसरी टीम द्वारा रात का भोजन पकाया जाएगा। बीडीओ ने समय पर खाना तैयार कर मजदूरों को भोजन कराने का निर्देश दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.