विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए राहत, शालिमार-LTT और हावड़ा-पुरी समेत 6 ट्रेनों में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच

Published: Fri, 25 Sep 2026 07:00 AM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली पांच ट्रेनों में 26 ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय लिया।

  2. चक्रधरपुर मंडल की पांच ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे।

  3. यह व्यवस्था 26 सितंबर से 02 अक्टूबर तक लागू रहेगी।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेल प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। ट्रेनों में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल के गुजरने वाली 02 ट्रेनों में, खड़गपुर से गुजरने वाली 04 ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस कदम से सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों का सफर पहले से अधिक आरामदायक हो सकेगा। रेलवे के अनुसार यह व्यवस्था आज से 26 सितंबर से लेकर 02 अक्टूबर तक लागू रहेगी।

इन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त कोच

  • 26 से 30 सितंबर तक और 01, 02 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18030 शालिमार - मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुर्ला एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच और एक स्लीपर कोच लगेगी।
  • 26 से 30 सितंबर तक और 01, 02 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12837 हावड़ा - पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगी ।
  • 26 से 30 सितंबर तक और 01, 02 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18045 शालिमार - चार्लापल्ली ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस एक अतिरिक्त थ्री टीयर स्लीपर कोच लगेगी ।
  • 01 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18063 सांतरागाछी - यलहंका वातानुकूलित एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगेगी।
  • 27 सितंबर को ट्रेन नंबर 18039 शालिमार - पुरी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थ्री टीयर स्लीपर कोच लगेगी।

यह भी पढ़ें- दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस रद, 4 एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला गया रूट