विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand: रेल से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, इस रूट पर कुछ ट्रेनें रद तो कुछ रिशेड्यूल; देखें डिटेल्स

By Jagran NewsEdited By: Yashodhan Sharma
Published: Fri, 18 Aug 2023 06:54 PM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में रेलवे 21 से 27 अगस्त तक साप्ताहिक रोलिंग ब्लॉक लेकर रेल विकास ...और पढ़ें

रेल से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, इस रूट पर कुछ ट्रेनें रद तो कुछ रिशेड्यूल; देखें डिटेल्स
रेल से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, इस रूट पर कुछ ट्रेनें रद तो कुछ रिशेड्यूल; देखें डिटेल्स

HighLights

  1. 21 से 27 अगस्त आद्रा रेल मंडल में किए जा रहे विकास कार्य
  2. रेलवे ने 8 ट्रेनों का परिचालन रद कर दिया है
  3. साप्ताहिक रोलिंग ब्लॉक के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें भी प्रभावित होंगी

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में रेलवे 21 से 27 अगस्त तक साप्ताहिक रोलिंग ब्लॉक लेकर रेल विकास के कार्य को अंजाम देगा।

इस कारण से रेलवे ने 8 ट्रेनों का परिचालन रद कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट व शॉर्ट-ओरिजिनेट कर चलाया जाएगा।

वहीं दो ट्रेनों को रिशेडि्यूल कर चलाने तथा ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 21, 23, 24, 26 व 27 अगस्त को परिवर्तित मार्ग चांडिल, गोंद बिहार, मुरी होकर चलाने का निर्णय लिया है। साप्ताहिक रोलिंग ब्लॉक के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें भी प्रभावित होगी।

ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेगी

  • 21 से 27 अगस्त तक ट्रेन नंबर 08680/08679 आद्रा मेदिनीपुर आद्रा मेमू रद रहेगी ।
  • 22, 24 व 27 अगस्त को ट्रेन नंबर 08647/08648 आद्रा बराभूम आद्रा मेमू रद रहेगी।
  • 21 से 23 अगस्त तक ट्रेन नंबर 08644/08643 आसनसोल आद्रा आसनसोल मेमू रद रहेगी।

इन तिथियों में ट्रेन शॉर्ट-टर्मिनेट 

  1. 21 से 27 अगस्त तक ट्रेन नंबर 08174/08652 टाटानगर आसनसोल व आसनसोल बराभूम मेमू स्पेशल का परिचालन आद्रा तक होगा।
  2. 22, 24 व 27 अगस्त को ट्रेन नंबर 18035/18036 खड़गपुर हटिया खड़गपुर एक्सप्रेस का परिचालन आद्रा स्टेशन तक होगा। यह ट्रेन आद्रा व हटिया स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
  3. 22, 24 व 27 अगस्त को ट्रेन नंबर 03594/03593 आसनसोल पुरुलिया आसनसोल मेमु स्पेशल का परिचालन आद्रा तक होगा।
  4. 26 अगस्त को ट्रेन नंबर 18023 / 18024 खड़गपुर गोमो खड़गपुर एक्सप्रेस का परिचालन बिष्णुपुर स्टेशन तक होगा।

ये ट्रेनें इन तिथियों में रिशेडि्यूल होकर चलेगी

21,23 व 26 अगस्त को ट्रेन नंबर 18036 हटिया खड़गपुर एक्सप्रेस को हटिया स्टेशन से तीन घंटे लेट से खड़गपुर की ओर रवाना किया जाएगा।

25 अगस्त को ट्रेन नंबर 18036 हटिया खड़गपुर एक्सप्रेस को हटिया स्टेशन से दो घंटे लेट से खड़गपुर की ओर रवाना किया जाएगा।