विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Train Cancelled List: हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी समेत दो दर्जन ट्रेनें रद; उत्कल व साउथ बिहार के रूट बदले

Published: Wed, 18 Nov 2026 06:31 PM (IST)

चक्रधरपुर रेल मंडल के सिनी-राजखरसवां रेलखंड पर ट्रैक नवीनीकरण के कारण 24 नवंबर से 15 जनवरी तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान 24 ट्रेनें रद की गई हैं।

सिनी-राजखरसवां रेलखंड पर रेलवे बड़े पैमाने पर ट्रैक नवीनीकरण का कार्य शुरू करने जा रहा है।

सिनी-राजखरसवां रेलखंड पर रेलवे बड़े पैमाने पर ट्रैक नवीनीकरण का कार्य शुरू करने जा रहा है।

HighLights

  1. सिनी-राजखरसवां पर ट्रैक नवीनीकरण के लिए मेगा ब्लॉक।

  2. 24 नवंबर से 15 जनवरी तक चलेगा यह कार्य।

  3. 24 ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले, यात्री प्रभावित।

जासं, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण खबर है। 
 
सिनी-राजखरसवां रेलखंड पर रेलवे बड़े पैमाने पर ट्रैक नवीनीकरण (Track Renewal) का कार्य शुरू करने जा रहा है।
 
इस तकनीकी कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए रेल प्रशासन ने 24 नवंबर से 15 जनवरी तक मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। 
 
इस दौरान प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 5 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते इस रूट से गुजरने वाली 24 मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग तिथियों में रद रहेगा। 
 
इसके अतिरिक्त दो ट्रेनों को आंशिक रूप सेरद्द (शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट) किया गया है, जबकि दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
 

टीआरटी मशीन से होगा पटरियों और स्लीपरों का नवीनीकरण 

रेलवे से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सिनी-राजखरसवां-सिनी रेलखंड पर 24 नवंबर से 15 जनवरी तक हर मंगलवार और शुक्रवार को साढ़े पांच घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। 
 
इस अवधि में आधुनिक टीआरटी (Track Relaying Train) मशीन की सहायता से पुरानी और घिस चुकी पटरियों तथा स्लीपरों को हटाकर उनकी जगह नई पटरियां और स्लीपर बिछाए जाएंगे। 
 
रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और ट्रेनों की रफ्तार व सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
 

दैनिक यात्रियों और विद्यार्थियों की बढ़ेंगी मुश्किलें 

लगभग दो महीने तक चलने वाले इस मेगा ब्लॉक का सीधा असर चक्रधरपुर, टाटानगर, चाईबासा, राउरकेला, बड़बिल और आसपास के क्षेत्रों के हजारों रेल यात्रियों पर पड़ेगा। 
 
खासकर प्रतिदिन अप-डाउन करने वाले दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। 
 
प्रमुख मेमू और इंटरसिटी ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को सड़क मार्ग या अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।
 

रद रहने वाली ट्रेनों की पूरी सूची 

रेल प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित तिथियों में रद रहेंगी:
 
  • ट्रेन संख्या 12021/12022 (हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस): 24, 27 नवंबर; 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर तथा 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी को रद रहेगी। 
  • ट्रेन संख्या 18109/18110 (टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस): 24, 27 नवंबर; 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर तथा 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी को रद रहेगी। 
  • ट्रेन संख्या 68127/68125 (चाकुलिया-टाटानगर एवं टाटानगर-बड़बिल मेमू): 23, 27, 30 नवंबर; 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 दिसंबर तथा 1, 4, 8, 11 और 15 जनवरी को रद रहेगी। 
  • ट्रेन संख्या 68126/68128 (बड़बिल-टाटानगर एवं टाटानगर-चाकुलिया मेमू): 24, 28 नवंबर; 1, 8, 12, 15, 19, 22, 26, 29 दिसंबर तथा 2, 5, 9, 12 और 16 जनवरी को रद्द रहेगी। 
  • ट्रेन संख्या 68003/68004 (टाटानगर-गुआ एवं गुआ-आदित्यपुर मेमू): 24, 27 नवंबर; 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर तथा 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी को रद्द रहेगी। 
  • ट्रेन संख्या 68044/68004 (राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला मेमू): 24, 27 नवंबर; 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर तथा 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी को रद रहेगी। 
  • ट्रेन संख्या 68019/68020 (आदित्यपुर-गुआ-आदित्यपुर मेमू): 24 नवंबर; 1, 8, 15, 22, 29 दिसंबर तथा 5 और 12 जनवरी को रद रहेगी। 
  • ट्रेन संख्या 68137 (टाटानगर-चाईबासा मेमू): 27 नवंबर; 4, 11, 18, 25 दिसंबर तथा 1, 8 और 15 जनवरी को रद रहेगी। 
  • ट्रेन संख्या 68138 (चाईबासा-टाटानगर मेमू): 28 नवंबर; 5, 12, 19, 26 दिसंबर तथा 2, 9 और 16 जनवरी को रद रहेगी। 
  • ट्रेन संख्या 12767 (हजूर साहिब नांदेड़-सांतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस): 23, 30 नवंबर; 7, 14, 21, 28 दिसंबर तथा 4 और 11 जनवरी को रद रहेगी। 
  • ट्रेन संख्या 12768 (सांतरागाछी-हजूर साहिब नांदेड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस): 25 नवंबर; 2, 9, 16, 23, 30 दिसंबर तथा 6 और 13 जनवरी को रद रहेगी। 
  • ट्रेन संख्या 20822 (सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस): 21, 28 नवंबर; 5, 12, 19, 26 दिसंबर तथा 2 और 9 जनवरी को रद्द रहेगी। 
  • ट्रेन संख्या 20821 (पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस): 23, 30 नवंबर; 7, 14, 21, 28 दिसंबर तथा 4 और 11 जनवरी को रद रहेगी। 
  • ट्रेन संख्या 22861/12872 (हावड़ा-कांटाबांजी/जूनागढ़ रोड-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस): 24 नवंबर; 1, 8, 15, 22, 29 दिसंबर तथा 5 और 12 जनवरी को रद रहेगी। 
  • ट्रेन संख्या 22861/22862 (हावड़ा-कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस): 27 नवंबर; 4, 11, 18, 25 दिसंबर तथा 1, 8 और 15 जनवरी को रद रहेगी।
 

आंशिक रूप से रद्द (शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट) ट्रेनें 

रेलवे ने हावड़ा-चक्रधरपुर के बीच चलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों को आद्रा स्टेशन तक ही सीमित रखने का निर्णय लिया है:
 
  • ट्रेन संख्या 18011 (हावड़ा-आद्रा-चक्रधरपुर एक्सप्रेस): 23, 26, 30 नवंबर; 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31 दिसंबर तथा 4, 7, 11 और 14 जनवरी को चक्रधरपुर के बजाय आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी। इन तिथियों में आद्रा और चक्रधरपुर के बीच इसका परिचालन रद रहेगा। 
  • ट्रेन संख्या 18012 (चक्रधरपुर-आद्रा-हावड़ा एक्सप्रेस): 24, 27 नवंबर; 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर तथा 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी को चक्रधरपुर के बजाय आद्रा स्टेशन से ही हावड़ा के लिए प्रस्थान करेगी। इन तिथियों में चक्रधरपुर-आद्रा खंड पर यह ट्रेन नहीं चलेगी। 

परिवर्तित मार्ग (डायवर्टेड रूट) से चलने वाली ट्रेनें 

मेगा ब्लॉक के कारण दो लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है: 
  • ट्रेन संख्या 18478 (योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस): 23, 30 नवंबर; 7, 14, 21, 28 दिसंबर तथा 4 और 11 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय इब, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी और कटक होकर पुरी जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस दौरान यह ट्रेन झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटानगर स्टेशनों से होकर नहीं गुजरेगी। 
  • ट्रेन संख्या 13288 (आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस): 26 नवंबर; 3, 10, 17, 24, 31 दिसंबर तथा 7 और 14 जनवरी को अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग कांड्रा और सिनी होकर दुर्ग के लिए रवाना होगी। इस दौरान यह ट्रेन टाटानगर और गम्हरिया स्टेशन पर नहीं जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।