05 से 11 सितंबर तक कुर्ला एक्सप्रेस सहित 5 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच, एर्नाकुलम एक्सप्रेस का मनोहरपुर में आज से ठहराव
दक्षिण पूर्व रेलवे ने 5 से 11 सितंबर के बीच चक्रधरपुर और खड़गपुर मंडल से गुजरने वाली पांच एक्सप्रेस ट्रेनों ...और पढ़ें

इससे यात्रियों की भीड़ कम होगी और उन्हें कंफर्म सीट मिल सकेगी।
HighLights
5 से 11 सितंबर तक 5 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच।
शालिमार-कुर्ला एक्सप्रेस में थर्ड एसी और स्लीपर कोच।
एर्नाकुलम एक्सप्रेस अब मनोहरपुर स्टेशन पर रुकेगी।
जागरण टीम, चक्रधरपुर/जमशेदपुर। यात्रियों की अत्यधिक भीड़ से निपटने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली लंबी दूरी की दो एक्सप्रेस ट्रेनों में और खड़गपुर रेल मंडल से गुजरने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनों में 05 से 11 सितंबर के बीच विभिन्न तिथियों में अतिरिक्त कोच लगा कर चलाने की घोषणा कर दी है। इससे ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट कम होगी और यात्रियों को कंफर्म सीट उपलब्ध होगा और यात्री बड़े आराम के साथ ट्रेनों में सफर कर सकेंगे।
इन ट्रेनों में लगेगी अतिरिक्त कोच
- 05, 06, 07, 08, 09 और 11 सितंबर तक ट्रेन नंबर 18030 शालिमार-मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुर्ला एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच और एक स्लीपर कोच लगेगी।
- 11 सितंबर को ट्रेन नंबर 18107 राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक एक स्लीपर कोच लगेगी।
- 05 से 11 सितंबर तक ट्रेन नंबर 12837 हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगी ।
- 06 सितंबर को ट्रेन नंबर 18039 शालिमार-पुरी एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगी।
- 10 सितंबर को ट्रेन नंबर 18063 सांतरागाछी-यलहंका वातानुकूलित एक्सप्रेस एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगेगी।
मनोहरपुर स्टेशन पर आज से रुकेगी एर्नाकुलम एक्सप्रेस
टाटानगर से चलकर एर्नाकुलम को जाने वाली 18189-18190 एक्सप्रेस शनिवार से मनोहरपुर स्टेशन पर भी रुकेगी। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस सुबह छह बजकर 59 मिनट पर मनोहरपुर पहुंचेंगी और एक मिनट के ठहराव के बाद आगे बढ़ जाएगी।
वहीं, डाउन ट्रेन 18190 एर्नाकुलम-टाटा एक्सप्रेस सात सितंबर से रात एक बजकर 54 मिनट पर पहुंचेगी और एक मिनट के ठहराव के बाद आगे रवाना होगी। रेलवे बोर्ड ने प्रायोगिक तौर पर यह पहल की है।