उमवि करलाजोड़ी में मतदाता सूची का भरा गया आवेदन
संस, चाईबासा : सदर प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय करलाजोड़ी में ग्रामीण मुंडा गोविंद प
संस, चाईबासा : सदर प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय करलाजोड़ी में ग्रामीण मुंडा गोविंद पुरती एवं बीएलओ त्रिभुवन मुर्मू के द्वारा सरकार द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची में नाम शमिल कराने व सुधार हेतु प्रपत्र 6, 7 व 8 का आवेदन भरवाया गया। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने हेतु करलाजोड़ी में शिविर 7 अक्टूबर तक लगाया जाएगा। शिविर में ग्रामीण मुंडा ने अपने राजस्व मौजा के रैयतों से आग्रह किया कि सभी 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वालों का नाम मतदाता नियमावली में अंकित कराना जरूरी है। शिविर में करलाजोड़ी पंचायत के पंचायत सेवक ने भाग लिया। शिविर में तिरसी पुरती, बढ़न ¨सह पुरती, मनाये पुरती, लीलमुनी बोदरा, लक्ष्मी पुरती, निशा, सोमा, ब्रजमोहन, गंगा, मादे, चादू, नामसी, डिली, बीर कुंवर, गुना, मालिनी आदि उपस्थित थे।