कृषि बिल के विरोध में कुमारडुंगी मे चलाया हस्ताक्षर अभियान
कुमारडुंगी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम गागराई एवं पर्यवेक्षक इरशाद अहमद की उपस्थिति में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल के विरोध में हस्ताक्षर अभियान आरंभ किया गया।
संवाद सूत्र, कुमारडुंगी : कुमारडुंगी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम गागराई एवं पर्यवेक्षक इरशाद अहमद की उपस्थिति में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल के विरोध में हस्ताक्षर अभियान आरंभ किया गया। बैठक कर प्रखंड अंतर्गत नौ पंचायत को 3 हिस्सों में बांटकर हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए तीन प्रभारियों की नियुक्त की गई। बायहातु, बुरुसाई व खंडकोरी पंचायत में नूतन ज्योति सिकु, अंधारी, छोटारायखमन व बेडामुंडुई पंचायत में राजेंद्र हेंब्रम एवं प्रदीप कुमार हेस्सा व कुमारडुंगी, भोंडा व कुमिरता में कृष्णा पाठ पिगुवा एवं सपना बनकिरा को नियुक्त किया गया। सभी प्रभारियों को एक हफ्ते के अंदर अपने क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाना है। इस कार्यक्रम में ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मायाधर बेहरा, पूर्व थानाध्यक्ष राजेंद्र हेंब्रम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रमेश तामसोय, भोडा पंचायत अध्यक्ष कृष्ण पाठ पिंगुवा, बेडामंडी पंचायत प्रदीप कुमार हेस्सा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।