Move to Jagran APP

पीएम आवास योजना में पश्चिम ¨सहभूम का शानदार प्रदर्शन : षाड़ंगी

संवाद सहयोगी, चाईबासा : जिला प्रशासन की ओर से ग्राम स्वराज दिवस का आयोजन स्थानीय पिल्लई हॉल म

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 06:53 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 06:53 PM (IST)
पीएम आवास योजना में पश्चिम ¨सहभूम का शानदार प्रदर्शन : षाड़ंगी

संवाद सहयोगी, चाईबासा : जिला प्रशासन की ओर से ग्राम स्वराज दिवस का आयोजन स्थानीय पिल्लई हॉल में शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के विकास के लिए दर्जनों योजना चला रही है। जिसका लाभ सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को हो रहा है। केंद्र व राज्य सरकार ने विकास के लिए एक सीमा तय की है। जिसे 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस विकास की भागीदारी में सरकार के अंदर कार्य करने वाले बड़े पदाधिकारी हो या कंप्यूटर ऑपरेटर सभी का सहयोग अति महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री आवास योजना पूरे राज्य में पश्चिम ¨सहभूम का सबसे सफल रहा है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। पिछली सरकार में विकास योजनाओं को एक सीमित दायरे में बांधकर खानापूर्ति करते थे, लेकिन हमारी सरकार जन-जन तक विकास पहुंचाकर देश को नई ऊंचाई तक ले जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ग्रामीणों से बातकर विकास योजना की जानकारी लेते हैं। ऐसा सेवक देश को मिला है, जिसे अंतिम व्यक्ति की चिंता रहती है। इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग द्वारा क्रियान्वित मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी व कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी आर. रोनिटा, बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय पांडेय, डीआरडीए डायरेक्टर अमित कुमार, अजय कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

------------------------

इनको दिया गया पीएम आवास योजना का प्रशस्ति पत्र

- जितेन्द्र कुमार पांडे - प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोहरपुर, सोमनाथ बांकिरा - प्रखंड विकास पदाधिकारी हाटगम्हरिया, रामनारायण ¨सह - प्रखंड विकास पदाधिकारी चक्रधरपुर, सुरेश पुरती - प्रखंड समन्वयक मनोहरपुर, इन्द्रजीत कुजूर - प्रखंड समन्वयक हाटगम्हरिया, मुरलीधर महतो - प्रखंड समन्वयक चक्रधरपुर, आकाश पुरती लेखापाल-सह-ऑपरेटर हाटगम्हरिया, नरेश गोप - लेखापाल-सह-ऑपरेटर चक्रधरपुर, शशीभुषण ¨पगुवा - लेखापाल-सह-ऑपरेटर बंदगांव, प्रदीप महतो - पंचायत सेवक हथिया चक्रधरपुर, सोनाराम लागुरी - पंचायत सेवक कुसमिता हाटगम्हरिया, अर्थभंजन प्रधान - जन सेवक बालजोड़ी सोनुवा, कनिष्ठर प्रधान - मुखिया हथिया चक्रधरपुर, आशा लागुरी - मुखिया कुसमिता हाटगम्हरिया, केदारनाथ नायक - मुखिया बालजोड़ी सोनुवा, कृष्णा नायक - स्वयं सेवक चंद्री चक्रधरपुर, दिनेश कुमार मुंडा - स्वयं सेवक सिम्बिया चाईबासा, राजेश कुमार गोप - स्वयं सेवक तांतनगर, सुभाष बिरूवा - लाभुक मंझारी, मुगदी गोप लाभुक - तांतनगर तथा संतोष कारवा लाभुक जगन्नाथपुर शामिल हैं।

------------------------

इनको दिया गया मनरेगा योजना का प्रशस्ति पत्र

- जितेन्द्र कुमार पांडेय - प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोहरपुर, कामेश्वर बेदिया - प्रखंड विकास पदाधिकारी बंदगांव, मनोज कुमार तिवारी - प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंदपुर, राजू कच्छप - प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, भीष्मदेव प्रधान - प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, विशाल गुप्ता - प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रवीण कुमार - कनीय अभियंता मनोहरपुर, अजय किस्कु - कनीय अभियंता नोवामुंडी, मकर ध्वज नायक - कनीय अभियंता हाटगम्हरिया, विकरानी कुजूर - मुखिया मनोहरपुर, कमला तुई - मुखिया मंझगांव, जोहन बोदरा - मुखिया बंदगांव, अनिल साहा - ग्राम स्वराज सेवक मनोहरपुर, खदेश्वर बिरूवा - ग्राम स्वराज सेवक मझगांव तथा प्रशांत कुमार रजक - ग्राम स्वराज सेवक बंदगांव शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.