मौसी घर से प्रभु जगन्नाथ पहुंचे अपने घर
संवाद सूत्र, जैंतगढ़ : प्रभु जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भाई बलराम की रविवार को रामतीर्थ और चंपु
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 08:01 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 08:01 PM (IST)
संवाद सूत्र, जैंतगढ़ : प्रभु जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भाई बलराम की रविवार को रामतीर्थ और चंपुआ में श्री मंदिर में वापसी हुई। दोपहर 2 बजे निकाली गई बाहुड़ा यात्रा में सैकड़ों भक्तजन जुटे। बाहुड़ा यात्रा के दौरान सुबह 6 बजे मंगल आरती, सूर्य पूजा 7.30 बजे, नवग्रह पूजा 8 बजे, हवन अर्चना 9 बजे, खिचड़ी का भोग 11 बजे लगाया गया। दोपहर 1 बजे रथ के आगे पूजारी बह्मानंद दास, निरंजन पति, और सनत प्रधान ने छेरा पहरा किया। दोपहर 3 बजे बाहुड़ा यात्रा विधिवत निकाली गई। जिन मार्गों से होकर प्रभु मौसी मां के घर पहुंचे थे, उसी मार्ग से वापसी हुई। शाम के 6:30 बजे भक्तों ने रथ को खींचकर प्रभु को मुख्य मंदिर तक पहुंचाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें