Move to Jagran APP

स्थायीकरण के लिए 25 का राजभवन घेरेंगी रसोईया-संयोजिका

संवाद सहयोगी, चाईबासा : स्थायीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर राज्य की सभी रसोईया और संयोजिक

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 06:58 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 06:58 PM (IST)
स्थायीकरण के लिए 25 का राजभवन घेरेंगी रसोईया-संयोजिका
स्थायीकरण के लिए 25 का राजभवन घेरेंगी रसोईया-संयोजिका

संवाद सहयोगी, चाईबासा : स्थायीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर राज्य की सभी रसोईया और संयोजिका सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगी। इसके तहत सभी मिलकर 25 सितंबर को राजभवन का घेराव करेंगी। यह निर्णय रविवार को चाईबासा के पिल्लई हॉल सभागार में हुए झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया-संयोजिका अध्यक्ष संघ की जिला इकाई के मिलन समारोह सह आमसभा में लिया गया। आमसभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिरसा मुंडा ने की। आमसभा में जिला एवं प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया एवं हटाए गए रसोईया-संयोजिका अध्यक्षों को वापस कर पुन: विद्यालयों में रखने की बात पर जोर दिया गया। बैठक में अध्यक्ष बिरसा मुंडा ने कहा कि सरकार से रसोईया-संयोजिका को स्थाई करने की मांग की जाएगी। 18 हजार वेतन करते हुए पांच लाख का बीमा व साल में दो ड्रेस दिलाने के लिए भी सरकार पर दबाव डाला जाएगा। 60 वर्ष का सेवाकाल हो तो पेंशन की व्यवस्था के लिए भी कहा जाएगा। इन्हीं मांगों को लेकर 25 सितंबर से राजभवन के सामने पश्चिम ¨सहभूम की हजारों की संख्या में रसोईया-संयोजिकाओं ने रांची पहुंचने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को अध्यक्ष बिरसा मुंडा, उपाध्यक्ष जानकी ¨पगुवा, सचिव सरोज बिरुवा, सहसचिव रीना बनर्जी, अमृत बोदरा, कोषाध्यक्ष सूर्यमणि गागराई, उप कोषाध्यक्ष दसमती सवैया, संगठन सचिव अनीता देवगम ने भी संबोधित किया। बैठक के दौरान संजू चटर्जी को नगर समिति का चाईबासा प्रभारी बनाया गया। बैठक में प्रदेश महासचिव प्रेमनाथ विश्वकर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनीता देवी, रांची जिलाध्यक्ष आशा दत्ता, खूंटी जिलाध्यक्ष रजनी लुगुन, प्रमुख शेभा रूबी आदि उपस्थित थीं।

loksabha election banner

--------------

संघ की पैनल सूची जारी

मिलन समारोह सह आमसभा के बाद पैनल सूची को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसमें अध्यक्ष बिरसा मुंडा, उपाध्यक्ष जानकी ¨पगुवा व जसमानी भुईया, सचिव सरोज बिरुवा, सहसचिव रीना बनर्जी, अमृता बोदरा, कोषाध्यक्ष सूर्यामान गागराई, उप कोषाध्यक्ष दशमती सवैया, संगठन सचिव अनीता देवगम को चुना गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.