आयुक्त ने नो इंट्री में घुसे आरकेएस के चार हाइवा को किया जब्त
संवाद सहयोगी, चाईबासा : शहर में अगर नो इंट्री के समय बड़ा वाहन घुसा तो उसको निश्चित रूप
संवाद सहयोगी, चाईबासा : शहर में अगर नो इंट्री के समय बड़ा वाहन घुसा तो उसको निश्चित रूप से पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए वाहन मालिक जहां भी अपनी पैरवी करें बेकार साबित होगी। जिला व पुलिस प्रशासन ने नो इंट्री को पूरी तरह से सख्ती से पालन करना शुरू कर दिया है। रविवार को कोल्हान आयुक्त विजय कुमार ने इंट्री में शहर में घुसे रामकृपाल ¨सह कंस्ट्रक्शन के चार हाइवा को रोककर सदर थाना की पुलिस बुलाकर सौंप दिया। उन्होंने कहां की चारों हाइवा पर केस बनाओ। इसके बाद पूरी कार्रवाई के बाद ही छोड़ा जाएगा। पुलिस ने भी पूरी तत्परता बरतते हुए चारों हाइवा पर नो इंट्री में शहर में घुसने की प्राथमिकी दर्ज कर दी है। इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि नो इंट्री को पूरी सख्ती से पालन किया जाएगा। कोई भी बड़ा वाहन शहर में पकड़ा जाएगा तो उसके ऊपर कार्रवाई होना तय है। बता दें कि तीन दिन पूर्व चाईबासा-चक्रधरपुर 174 एनएच स्थित रोरो नदी का लोहा पुल के पास स्कूली छात्रा की ट्रक के धक्के से मौत हो गई थी। इसी को लेकर उपायुक्त अरवा राजकमल व पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार ने अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों संग बैठक कर कई दिशा-निर्देश दिए थे। इसके अलावा कोल्हान आयुक्त विजय कुमार ने भी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों को कड़ा दिशा-निर्देश दिया था। इसी कड़ी में कोल्हान आयुक्त ने शहर में प्रवेश किए चार हाइवा को धर-दबोचा और सदर पुलिस के हवाले कर दिया।