गांधीटोला में बनेगा एक हजार स्क्वायर फिट का पंडाल
चाईबासा शहर के गांधीटोला में स्थापित 1976 से लगातार हो रही दुर्गा पूजा इस बार कोरोना वायरस व राज्य सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में सादगी के साथ मनाई जाएगी।
जागरण संवाददाता, चाईबासा : चाईबासा शहर के गांधीटोला में स्थापित 1976 से लगातार हो रही दुर्गा पूजा इस बार कोरोना वायरस व राज्य सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में सादगी के साथ मनाई जाएगी। इसके लिए श्रीश्री गांधीटोला दुर्गा पूजा समिति ने पूरी तैयारी कर ली है। मुख्य संरक्षक नितिन प्रकाश व अध्यक्ष मनोज पटेल ने बताया कि चार फिट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए चक्रधरपुर के मूर्तिकार सुधीर पॉल को आर्डर दिया जा चुका है। साथ ही एक हजार स्क्वायर फिट में पंडाल का निर्माण किया जाएगा। पंडाल व प्रतिमा के पास उजाले के लिए हाईलोजन लगाया जाएगा। पंडाल में एक तरफ से भक्त अंदर प्रवेश करेंगे तो दूसरी ओर से निकलेंगे। पूजा कमेटी भक्तों को प्रसाद का वितरण नहीं करेगी। भक्त अपने से प्रसाद लेकर जाएं और चढ़ाकर तुरंत वापस ले जाएं। टोटल पूजा का खर्च लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये आएगा। साथ ही श्रीश्री गांधी टोला दुर्गा पूजा समिति के सचिव टीके राजमोहन के निधन के कारण पूजा कमेटी में उत्साह नहीं के बराबर है।
श्रीश्री गांधीटोला दुर्गा पूजा समिति का किया गया गठन
मुख्य संरक्षक विधायक दीपक बिरुवा व नितिन प्रकाश, संरक्षक राजकुमार शाह, सुनील प्रसाद साव, घनश्याम दरबारा, रामेश्वर पासवान, अध्यक्ष मनोज पटेल, उपाध्यक्ष घनश्याम निषाद, सुनील यादव, अमित यादव, शशिकांत प्रसाद शिबू अग्रवाल, सचिव राजू ठाकुर, संयुक्त सचिव सुमित सिन्हा, शुभम कुमार सिन्हा, राहुल झा, मनोज आजाद, कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार, सह कोषाध्यक्ष रवि प्रसाद को चुना गया है।