चाईबासा के काटेपाड़ा जंगल में मिला था शव: मुकेश बारजो हत्याकांड का पर्दाफाश, पुलिस जांच में आरोपी ने उगला सच
चाईबासा पुलिस ने 20 वर्षीय मुकेश बारजो हत्याकांड का खुलासा कर दिया है, जिसमें मुख्य आरोपी फंटुस लागुरी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामूली विवाद के बाद जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद मुकेश लापता हो गया था और उसका शव जंगल से बरामद हुआ था।

जगन्नथपुर थाना में प्रेस वार्ता में जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी व पीछे खड़ा नकाबपोश आरोपी।
HighLights
मुकेश बारजो हत्याकांड का चाईबासा पुलिस ने किया खुलासा।
मुख्य आरोपी फंटुस लागुरी ने पुलिस पूछताछ में जुर्म कबूला।
मामूली विवाद के बाद जान से मारने की धमकी मिली थी।
मामूली विवाद के बाद मिली थी जान से मारने की धमकी
जंगल के नाले से बरामद हुआ था शव
एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इधर, मुकेश की मौत से छोटा महुलडीहा गांव और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।